Aaj Ka Panchang: 13 फरवरी, मंगलवार को अंगारक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। साथ ही गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन होने से देवी कूष्मांडा की पूजा भी की जाएगी। इस दिन सिद्धि, शुभ, सर्वार्थसिद्धि और साध्य नाम के 4 योग रहेंगे। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों में सूर्य भी एक है। सूर्य भी हर 30 दिन में राशि बदलता है। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसे कुंभ संक्रांति कहा जाएगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 13 February 2024)
13 फरवरी 2024, दिन मंगलवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02:42 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन अंगारक चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। साथ ही गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन होने से देवी कूष्मांडा की पूजा भी की जाएगी। मंगलवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 12.35 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि और इसके बाद रेवती नक्षत्र होने से शुभ नाम के योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि और साध्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:29 से शाम 04:53 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को सूर्य राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही चंद्रमा और शनि स्थित है। इस दिन शुक्र, मंगल और बुध मकर राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

13 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:04 AM
सूर्यास्त - 6:17 PM
चन्द्रोदय - Feb 13 9:25 AM
चन्द्रास्त - Feb 13 10:06 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 08:14 AM – 09:41 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:27 AM – 06:15 AM

13 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:52 AM – 11:17 AM
कुलिक - 12:41 PM – 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 09:19 AM – 10:04 AM और 11:23 PM – 12:15 AM
वर्ज्यम् - 11:39 PM – 01:07 AM

ये भी पढ़ें-

Vasant Panchami 2024 पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय


क्या है ‘घोटुल परंपरा’, जिसमें शादी से पहले साथ रहते हैं लड़का-लड़की?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।