Aaj ka Panchang 14 January 2024: 14 जनवरी, रविवार को वरद चतुर्थी का व्रत किया जाएगा, वहीं लोहड़ी भी इसी दिन मनाई जाएगी। इस दिन मातंग, राक्षस, व्यातिपात और वरियान नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:36 से 05:57 तक रहेगा। 

ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि रो वरद चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 14 जनवरी, रविवार को किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा का विधान है। इसी दिन लोहड़ी फेस्टिवल भी मनाया जाएगा। ये पर्व पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में प्रमुखता से मनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 Januray 2024)
14 जनवरी 2024, दिन रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि सुबह 08 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन वरद चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा, वहीं लोहड़ी फेस्टिवल भी इसी दिन मनाया जाएगा। रविवार को धनिष्ठा नक्षत्र सुबह 10.22 तक रहेगा, इसके बाद शर्मिष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले धनिष्ठा श्रवण नक्षत्र होने से मातंग और इसके बाद शर्मिष्ठा नक्षत्र होने से राक्षस नाम के 2 योग बनेंगे। इनके अलावा व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 04:36 से 05:57 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में, बुध और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

14 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा और शर्मिष्ठा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:14 AM
सूर्यास्त - 5:56 PM
चन्द्रोदय - Jan 14 9:36 AM
चन्द्रास्त - Jan 14 9:13 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:14 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 01:35 AM – 03:02 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:38 AM – 06:26 AM

14 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:35 PM – 1:56 PM
कुलिक - 3:16 PM – 4:36 PM
दुर्मुहूर्त - 04:31 PM – 05:13 PM
वर्ज्यम् - 04:53 PM – 06:20 PM


ये भी पढ़ें-

Makar Sankranti 2024 पर करें राशि अनुसार उपाय, चमक उठेगी किस्मत


Makar Sankranti पर क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें वैज्ञानिक कारण


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।