2 जनवरी, मंगलवार को धूम्र, धाता, त्रिपुष्कर, सौभाग्य और शोभन नाम के 5 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:09 से शाम 04:29 तक रहेगा। शाम को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तिथि के आगे भाग को करण कहते हैं। ये 11 प्रकार के होते हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। पंचांग बनाते समय इनका का ध्यान रखा जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 Januray 2024)
2 जनवरी 2024, दिन मंगलवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि शाम 05.11 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि रात अंत तक रहेगी। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी सुबह 11.42 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन त्रिपुष्कर, सौभाग्य और शोभन नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:09 से शाम 04:29 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

2 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Jan 02 11:24 PM
चन्द्रास्त - Jan 03 11:50 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:09 PM – 12:51 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM

2 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:51 AM – 11:11 AM
कुलिक - 12:30 PM – 1:50 PM
दुर्मुहूर्त - 09:19 AM – 10:02 AM और 11:10 PM – 12:03 AM
वर्ज्यम् - 07:49 PM – 09:37 PM

ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति कब, 14 या 15 जनवरी को? नोट करें जनवरी 2024 की खास डेट्स


राम मंदिर के पास है प्राचीन ‘कुबेर टीला’, जानें क्यों है ये इतना खास?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।