Aaj ka Panchang: 20 दिसंबर, बुधवार को दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बनेगा, व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 01:43 तक रहेगा। 

Aaj ka Panchang 20 December 2023 budhvar: धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा का विधान है। इस बार अगहन मास की अष्टमी तिथि 20 दिसंबर, बुधवार को है। इसलिए इसी तिथि पर ये पर्व मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 December 2023)
20 दिसंबर 2023, दिन बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 11.14 तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:24 से 01:43 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा और राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

20 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - Dec 20 12:52 PM
चन्द्रास्त - Dec 21 1:23 AM
अभिजीत मुहूर्त – Nil
अमृत काल - 06:22 PM – 07:54 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:31 AM – 06:19 AM

20 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:26 AM – 9:45 AM
कुलिक - 11:04 AM – 12:24 PM
दुर्मुहूर्त - 12:03 PM – 12:45 PM
वर्ज्यम् - 10:33 AM – 12:06 PM


ये भी पढ़ें-

राम मंदिर में विराजित होंगी सोने-चांदी की चरण पादुका, आप भी करें दर्शन


खास है अयोध्या ‘राम रसोई’ की थाली, कौन-कौन से पकवान होते हैं इसमें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।