Aaj ka Panchang: 23 दिसंबर, शनिवार को दिन भर द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 योग भी रहेंगे। शनिवार की रात चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। 

हिंदू धर्म में पंचाग का प्रचलन हजारों साल से है। किसी समय पंचांग हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा हुआ करता था। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों के बारे में भी बताया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है। इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

23 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 December 2023)
23 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 07.12 तक रहेगी। इसके बाद दिन भर द्वादशी तिथि रहेगी। वैष्णव संप्रदाय के लोग इस दिन मोक्षदा एकादशी का व्रत करेंगे। शनिवार को भरणी नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:47 से 11:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और बुध धनु राशि में, शुक्र तुला राशि में, मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

23 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- शीत
नक्षत्र- भरणी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:08 AM
सूर्यास्त - 5:42 PM
चन्द्रोदय - Dec 23 2:43 PM
चन्द्रास्त - Dec 24 4:23 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:46 PM
अमृत काल - 04:34 PM – 06:09 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:32 AM – 06:20 AM

23 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:45 PM – 3:04 PM
कुलिक - 7:08 AM – 8:27 AM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:15 AM
वर्ज्यम् - 09:19 AM – 10:55 AM

ये भी पढ़ें-

Christmas: कौन थे पहले सांता क्लॉज, ये लाल कपड़े ही क्यों पहनते हैं?


Christmas 2023: क्रिसमस ट्री से बढ़ाएं गुड लक, अपनाएं ये 5 टिप्स


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।