Aaj Ka Panchang: 25 फरवरी, रविवार से हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना फाल्गुन शुरू होगा। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। राहुकाल शाम 04:57 से 06:23 तक रहेगा। 

अंग्रेजी कैलेंडर की तरह ही हिंदू पंचांग में भी 12 महीने होते हैं। इनमें से 12वें महीने का नाम फाल्गुन है। इस बार फाल्गुन मास की शुरूआत आज से यानी 25 फरवरी, रविवार से हो रही है। इस महीने में महाशिवरात्रि, होलिका दहन आदि प्रमुख तीज-त्योहार मनाए जाते हैं, इसलिए इसका विशेष महत्व है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 February 2024)
25 फरवरी 2024, दिन रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन से हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना फाल्गुन शुरू होगा। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन सुकर्मा और धृति नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:57 से 06:23 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा सिंह राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

25 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- फाल्गुन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:56 AM
सूर्यास्त - 6:23 PM
चन्द्रोदय - Feb 25 7:14 PM
चन्द्रास्त - Feb 26 7:53 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:02 PM
अमृत काल - 06:30 PM – 08:19 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:19 AM – 06:07 AM
25 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:40 PM – 2:05 PM
कुलिक - 3:31 PM – 4:57 PM
दुर्मुहूर्त - 04:52 PM – 05:37 PM
वर्ज्यम् - 07:21 AM – 09:09 AM


ये भी पढ़ें-

March 2024 Festival List: मार्च में किस त्योहार पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें पूरे महीने के व्रत-पर्वों की पूरी डिटेल


Mahashivratri 2024: रोज रात यहां ‘चौपड़’ खेलते आते हैं शिव-पार्वती, इस मंदिर के दर्शन बिना पूरी नहीं होती तीर्थ यात्रा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।