Panchang 29 november 2023: 29 नवंबर को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत और आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:14 से 01:35 तक रहेगा। 

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन मिलता है। ये सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। शुक्र भी इन 9 ग्रहों में से एक है। ये ग्रह लगभग 45 दिन में एक बार राशि बदलता है। 29 नवंबर की रात ये ग्रह कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

29 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 29 November 2023)
29 नवंबर 2023, दिन बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र दोपहर 02.00 तक रहेगा, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत और आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम के योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन, सर्वार्थसिद्धि, साध्य और शुभ नाम के 3 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:14 से 01:35 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार की रात शुक्र ग्रह कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

29 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:53 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 29 7:18 PM
चन्द्रास्त - Nov 30 9:35 AM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल - 04:35 AM – 06:15 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:17 AM – 06:05 AM

29 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:13 AM – 9:34 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:14 PM
दुर्मुहूर्त - 11:53 AM – 12:36 PM
वर्ज्यम् - 10:44 PM – 12:25 AM


ये भी पढ़ें-

‘सप्तपुरी’ यानी प्राचीन 7 शहरों में से एक है काशी, बाकी 6 कौन-से?


किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।