Aaj ka Panchang 3 Januray 2024: 3 जनवरी, बुधवार को वर्धमान, आनंद, सर्वार्थसिद्धि, शोभन और अतिगण्ड नाम के 5 योग रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:50 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत और अमृत काल मुहूर्त नहीं रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व है। एक छोटे से पंचांग में पूरे साल के शुभ मुहूर्त, योग, तिथि, करण आदि की जानकारी आसानी से हमें मिल जाती है। इसके अलावा सूर्य व चंद्र ग्रहण, दिशा शूल, ग्रहों के परिवर्तन की जानकारी भी इसमें होती है। इसलिए पंचांग हमारे लिए काफी उपयोगी है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 Januray 2024)
3 जनवरी 2024, दिन बुधवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दोपहर 02.46 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शोभन और अतिगण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:50 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में, गुरु मेष राशि में, बुध, शुक्र और मंगल वृश्चिक राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य धनु राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

3 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- पौष मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:12 AM
सूर्यास्त - 5:49 PM
चन्द्रोदय - Jan 04 12:14 AM
चन्द्रास्त - Jan 04 12:19 PM
अभिजीत मुहूर्त – नहीं है
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 05:36 AM – 06:24 AM

3 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:32 AM – 9:51 AM
कुलिक - 11:11 AM – 12:31 PM
दुर्मुहूर्त - 12:09 PM – 12:52 PM
वर्ज्यम् - 12:08 AM – 01:56 AM


ये भी पढ़ें-

Lohri 2024 Kab Hai: कब मनाएं लोहड़ी, 13 या 14 जनवरी को? नोट करें डेट


Mahabharata Facts: अर्जुन क्यों मारना चाहते थे युधिष्ठिर को?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।