Aaj Ka Panchang: 30 जनवरी, मंगलवार को उत्तरा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 03:24 से शाम 04:46 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय 5 बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है- तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार। इनमें से तिथियों की संख्या 16 है, नक्षत्र और योग की संख्या 27 है, करण की संख्या 11 और वारों की संख्या 7 है। इन सभी की सूक्ष्म गणना के बाद ही पंचांग बनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 जनवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 January 2024)
30 जनवरी 2024, दिन मंगलवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। मंगलवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को उत्तरा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इनके अलावा अतिगण्ड और सुकर्मा नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे। राहुकाल सुबह 03:24 से शाम 04:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र, मंगल और बुध धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, सूर्य मकर राशि में, राहु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

30 जनवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 6:08 PM
चन्द्रोदय - Jan 30 10:07 PM
चन्द्रास्त - Jan 31 10:19 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:01 PM
अमृत काल - 01:57 PM – 03:46 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:35 AM – 06:23 AM

30 जनवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:55 AM – 11:18 AM
कुलिक - 12:40 PM – 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 09:23 AM – 10:06 AM और 11:21 PM – 12:13 AM
वर्ज्यम् - 07:33 AM – 09:22 AM


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir: रोज सुबह राम लला को क्यों दिखाते हैं सफेद गाय और बछड़ा?


आज ही छोड़ दें ये 4 काम, नहीं तो उम्र भर तरसते रहेंगे पैसों को


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।