5 दिसंबर, मंगलवार को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:57 से शाम 04:16 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव ने कालभैरव के रूप में अवतार लिया था, इसलिए हर साल इस तिथि पर कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 दिसंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 December 2023)
5 दिसंबर 2023, दिन मंगलवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन विषकुंभ और प्रीति नाम के 2 योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:57 से शाम 04:16 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में, शुक्र तुला में, बुध धनु में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, केतु कन्या राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

5 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- अगहन मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 06 12:43 AM
चन्द्रास्त - Dec 05 12:52 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM – 12:38 PM
अमृत काल - 08:25 PM – 10:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:21 AM – 06:09 AM

5 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:37 AM – 10:57 AM
कुलिक - 12:17 PM – 1:37 PM
दुर्मुहूर्त - 09:05 AM – 09:48 AM और 10:57 PM – 11:50 PM
वर्ज्यम् - 11:41 AM – 01:28 PM


ये भी पढ़ें-

Ekadashi Dates 2024: नोट करें साल 2024 में कब-कब रहेगी एकादशी तिथि?


Vastu Tips: घर में रख लें ये सिर्फ ये एक मूर्ति, जो चाहेंगे सब पायेंगे