Aaj Ka Panchang: 9 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार को मौनी अमावस्या रहेगी। इस दिन धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, वरियान और व्यातिपात नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। इस बार ये तिथि 9 फरवरी, शुक्रवार यानी आज है। इस दिन स्नान-दान, पूजा, हवन आदि करने का खास महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 February 2024)
9 फरवरी 2024, दिन शुक्रवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 08 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि रात अंत तक रहेगी। इसे मौनी और माघी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को श्रवण नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे धूम्र नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, वरियान और व्यातिपात नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 11:17 से दोपहर 12:41 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा, मंगल, सूर्य और बुध मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र धनु राशि में, गुरु मेष राशि में, राहु मीन राशि में, और केतु कन्या राशि में रहेगा। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

9 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- श्रवण
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Feb 09 6:37 AM
चन्द्रास्त - Feb 09 5:43 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 02:16 PM – 03:41 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:30 AM – 06:18 AM

9 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:27 PM – 4:51 PM
कुलिक - 8:30 AM – 9:54 AM
दुर्मुहूर्त - 09:20 AM – 10:05 AM और 01:03 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 05:46 AM – 07:11 AM और 03:00 AM – 04:24 AM


ये भी पढ़ें-

9 फरवरी को मौनी अमावस्या पर दान करें ये 5 चीजें


Valentine Day 2024: कुंडली से जानें आपका प्रेम विवाह हो पाएगा या नहीं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।