Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: 12 नवंबर, बुधवार को गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री होगा। साथ ही सिंह राशि में केतु और चंद्रमा के होने से ग्रहण दोष बनेगा। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
12 November 2025 Ka Rashifal: 12 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को सफलता मिलेगी, साथ ही सरप्राइज भी। वृषभ राशि वाले गैरकानूनी कामों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। मिथुन राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, ये किसी विवाद में फंस सकते हैं। कर्क राशि वालों को रोजगार मिलेगा और भाइयों से मदद भी। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
मेष राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। पार्टनर से कोई अच्छा सरप्राइज मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
वृषभ राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग गैरकानूनी कामों से दूर रहें नहीं तो कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। जिम्मेदारियों का बोझ आप पर ज्यादा रहेगा। महत्वपूर्ण कामों में रिस्क लेनी पड़ सकती है। किसी मामले में धर्म संकट में फंस सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
मिथुन राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग पुराने विवाद में फंस सकते हैं। आप कुछ नया करने का डिसीजन नहीं ले पाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो किसी से विवाद हो सकता है। कोई बुरी खबर आपकी टेंशन बढ़ा सकती है।
कर्क राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के बेरोजगार को रोजगार मिल सकता है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी होगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है, इन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।
सिंह राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोग बिना सोचे-समझें कोई भी बड़ा निर्णय न लें। अधिकारी किसी बात पर नाराज रहेंगे। बिजनेस की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी। पति-पत्नी में किसी बात पर कहासुनी संभव है। ज्यादा जिद करेंगे, तो परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है।
कन्या राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोग आज सोशल वर्क में एक्टिव रहेंगे। धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। ज्यादा बोलना आपके लिए ठीक नहीं है। लव लाइफ के मामले उलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत से कम फल मिलेगा।
तुला राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग विवादों में उलझ सकते हैं। हर काम में सावधानी रखें। लापरवाही भारी पड़ेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आक्रामक होंगे तो आपके ज्यादातर काम बिगड़ सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ेगा।
वृश्चिक राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आप प्रेमी से मन की बात कह सकते हैं। रोमांस के मामले में आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। लोग मीठा बोलकर आपसे काम निकलवा सकते हैं। पहले किए गए कामों का फायदा आज मिलेगा। सेहत में काफी सुधार होगा।
धनु राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के झुकाव अपोजिट जेंडर की तरफ ज्यादा रहेगा। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलेगी। पैसों के नजरिए से भी आपके लिए आज का दिन बेहतर है।
मकर राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
नौकरी से संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा है। पुराने निवेश का फायदा आज मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत में पहले से सुधार हो सकता है। माता के सहयोग से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। भाइयों का साथ मिलेगा।
कुंभ राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कोई बुरी खबर सुनने को मिलेगी, जिनसे इनकी टेंशन बढ़ सकती है। कानूनी मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। जल्दबाजी में लिए फैसलों से बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आप थोड़े ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं।
मीन राशिफल 12 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सोचे हुए काम आज समय पर पूरे होंगे। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। संतान की उपलब्धि पर खुशी रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
