Today Horoscope: 14 अगस्त 2025 को चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मित्र, मानस, सर्वार्थसिद्धि नाम के 3 शुभ और शूल व गण्ड नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। राशिफल से जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये दिन?
14 August 2025 Ka Rashifal: 14 अगस्त, गुरुवार को मेष राशि वालों को भाइयों से मदद मिलेगी, नई चीज सीखने का मौका भी मिलेगा। वृष राशि वाले किसी भी काम में जल्दबाजी न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वालों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, संतान से सुख मिलेगा। कर्क राशि वालों को इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा, परिवार में खुशहाली रहेगी। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपको बिजनेस के मामलों में अपने भाइयों से मदद मिल सकती है। इन्वेस्ट करते समय अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। युवाओं को कोई नई चीज सीखने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम को बोझ थोड़ा कम हो सकता है। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें-
Palmistry: लाखों में किसी 1 की हथेली में होती है ये रेखा, रंक को भी बना सकती है राजा!
Surya Gochar 2025: सूर्य-केतु की जोड़ी मचाएगी बवाल, 4 राशि वालों पर बरसेगा कहर
वृषभ राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोग किसी भी काम में जल्दबाजी न करें नहीं तो काम बिगड़ भी सकता है। मन में किसी बात को लेकर बैचेनी रहेगी। लापरवाही से हाथ आए फायदे के मौके निकल सकते हैं। ऑफिस में किसी बात बॉस नाराज हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन खराब है।
मिथुन राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। दोस्तों से विवाद की संभावना बन रही है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी किसी रोमांटिक टूर पर जा सकते हैं। संतान से भी सुख मिल सकता है।
कर्क राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Kark Rashifal)
आज संतान को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का मौहाल रहेगा। निवेश से फायदे के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वार्थ की भावना आप पर हावी हो सकती हैं, जिसे आपको अपने नियंत्रण में रखना होगा।
सिंह राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि वाले लोगों की लव लाइफ में उथल-पुथल मची रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। इंटरव्यू में सफलता न मिलने से युवा उदास हो सकते हैं। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की सलाह जरूर लें।
कन्या राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए भी दिन शुभ है। परिवार में कोई शुभ प्रसंग जैसे सगाई आदि हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका सुखद अंत होगा।
तुला राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Tula Rashifal)
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सरकारी काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। पुराना कर्जा चुकाने में सफल रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है, चौकन्ना रहने की जरूरत है।
वृश्चिक राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय अच्छा कहा जा सकता है। करियर के मामले में दिन अच्छा है। निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें। किसी को बिना मांगे राय देने से बचें। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है।
धनु राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
कानूनी मामलों में सफलता मिलने में संदेह है। सेहत को लेकर सावधान रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। नौकरी-बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। मनचाही जगह तबादला होने से बहुत खुशी होगी। परिवार में किसी की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मकर राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के स्टूडेंट्स को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुडे लोगों को भी बड़ा पद मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जो भविष्य में बहुत काम आएगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी।
कुंभ राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज बेकार के कामों में समय खराब हो सकता है। शेयर बाजार में भूलकर भी इन्वेस्टमेंट न करें। कागजी कामकाज सावधानी से करें, किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन न करें। सेहत अचानक बिगड़ सकती है। न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ सकते हैं।
मीन राशिफल 14 अगस्त 2025 (Dainik Meen Rashifal)
आज मन में किसी बात को लेकर बेचैनी और तनाव रहेगा। परिवार में किसी से छिटपुट विवाद हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं।ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पैसों की स्थिति में सुधार होगा। वादे पूरे करने के लिए दिन शुभ है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
