Today Horoscope: 2 सितंबर 2025 को प्रीति, आयुष्मान, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे, जिसका शुभ प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

2 September 2025 Ka Rashifal: 2 सितंबर, मंगलवार को मेष राशि वाले को मनचाही सफलता मिल सकती है, ये नया काम भी शुरू कर सकते हैं। वृष राशि वाले कोई नया एग्रीमेंट न करें और वाहन सावधानी से चलाएं। मिथुन राशि वाले किसी को भी पैसा उधार न दें, क्रोध करने से बचें। कर्क राशि वालों को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 1 To 7 September 2025: कैसे बीतेंगे सितंबर के पहले 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से

मेष राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों को संतान की उन्नति देखकर खुशी होगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाओं पर काम होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें मनचाही सफलता मिल सकती है। सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Monthly Rashifal September 2025: कौन रहेगा भाग्यशाली-किसे होगी धनि हानि? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

वृषभ राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं लेकिन पैसों के मामले में सावधानी रखें। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। कोई नया एग्रीमेंट न करें। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाने की जरूरत है।

मिथुन राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोग अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। ना चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें परेशानी होगी। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं।

कर्क राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर किसी को पैसा उधार दिया है तो वह भी वापस मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े अटके काम पूरे हो सकते हैं। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलने की कोशिश करें।

सिंह राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

जॉब और बिजनेस में फायदा होगा। कोई खुशखबरी भी आज मिल सकती है। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए गए सभी फैसले सही साबित होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, जल्दी ही प्रमोशन भी मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे आपको राहत और शांति भी मिलेगी।

तुला राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों की बातों में आकर गलत फैसला ले सकते हैं। वाहन आदि सावधानी से चलाएं और रिस्क वाले काम भूलकर भी न करें क्योंकि आर्थिक और शारीरिक नुकसान होने के योग हैं। पिता से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। अपने क्रोध को शांत रखें।

वृश्चिक राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें। अगर किसी से कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। नए लोगों से संबंध बनेंगे जो लाभकारी साबित होंगे। संतान से सुख मिल सकता है।

धनु राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

नई संपत्ति खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है। परिवार के बुजुर्ग आपकी बात को अहमियत देंगे। मान-सम्मान भी आपको मिलेगा।

मकर राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।

कुंभ राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

आज न चाहते हुए भी आप किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से भी बहस करने से बचें। बिजनेस से जुड़े मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशिफल 2 सितंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

काम का बोझ बढ़ सकता है, जिसका असर सीधे आपकी सेहत पर होगा। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। खुद के लिए समय निकाल सकेंगे। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। संतान की कोई बात आपको परेशान कर सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।