- Home
- Astrology
- Horoscope
- Budh Gochar June 2023: 24 जून को बुध के राशि बदलने से बनेगा ‘राजयोग’, 5 राशि वालों पर होगी धन की बरसात
Budh Gochar June 2023: 24 जून को बुध के राशि बदलने से बनेगा ‘राजयोग’, 5 राशि वालों पर होगी धन की बरसात
Budh Gochar June 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह एक निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। चंद्रमा के बाद यदि कोई ग्रह सबसे तेज गति से राशि बदलता है तो वह है बुध। इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहते हैं।
| Published : Jun 23 2023, 10:07 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
24 जून को बुध बदलेगा राशि...
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अलग महत्व बताया गया है। बुद्धि और वाणी का कारक ग्रह बुध को माना गया है। इसे सौर मंडल का राजकुमार भी कहते हैं। वर्तमान में ये ग्रह शुक्र के साथ वृषभ राशि में स्थित है (Budh Rashifal June 2023)। ये ग्रह 24 जून, शनिवार को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जहां ये 8 जुलाई तक रहेगा। मिथुन राशि में सूर्य से युति होने पर बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। बुध के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा भी इस दौरान मिल सकता है। बिजनेस और नौकरी के मामलों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी ठीक रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई बड़ा उपहार इस समय मिल सकता है।
वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति मिलने के योग इस समय बन रहे हैं। सरकारी कामों में गति आएगी। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। नई संपत्ति भी इस दौरान खरीद सकते हैं।
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अटकी हुई धन राशि मिलेगी। अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। लॉटरी या सट्टे से आय हो सकती है। जमा पूंजी में भी ग्रोथ होगी। जितना सोच रहा है, नौकरी में उससे ज्यादा का इंक्रीमेंट होगा। संपत्ति के दाम भी बढ़ेंगे।
कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि वालों को अचानक धन लाभ होगा। ऐसी जगह से पैसा आएगा, जहां से इन्होंने सोचा भी नहीं होगा। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के चांस भी बन रहे हैं। अधिकारियों का साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास भी में वृद्धि होगी। लव लाइफ ठीक रहेगी।
कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि वाले लोगों को रोजगार मिलेगा। अगर ये दूसरी नौकरी की तलाश में हैं तो इस काम में भी सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस के साथ-साथ अन्य माध्यमों से भी धन लाभ होगा। ससुराल पक्ष से भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
Sawan 2023 Festival List: 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा सावन, जानें कब, कौन-सा त्योहार मनाया जाएगा?
बारिश के लिए मेंढक की शादी, तो कहीं लड़कियां न्यूड होकर जोतती है खेत
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।