18 अगस्त, शुक्रवार को मंगल सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। ये ग्रह आमतौर पर 45 दिन में राशि बदलता है। 18 अगस्त को मंगल ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

18 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 August 2023)
18 अगस्त 2023, दिन शुक्रवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रात 8 बजे तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। शुक्रवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:54 से दोपहर 12:30 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को मंगल सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे। शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

18 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:08 AM
सूर्यास्त - 6:53 PM
चन्द्रोदय - Aug 18 7:28 AM
चन्द्रास्त - Aug 18 8:18 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 03:45 PM – 05:33 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:31 AM – 05:19 AM

18 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:42 PM – 5:17 PM
कुलिक - 7:43 AM – 9:19 AM
दुर्मुहूर्त - 08:41 AM – 09:32 AM और 12:56 PM – 01:47 PM
वर्ज्यम् - 07:00 AM – 08:47 AM


ये भी पढ़ें-

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बनेगा बुधादित्य योग, जानें दिन भर के मुहूर्त, पूजा विधि और आरती


Nagpanchami 2023: साल में सिर्फ 10 दिन के लिए खुलता है ये रहस्यमयी नाग मंदिर, इसे कहते हैं MP का ‘अमरनाथ’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।