Aaj Ka Panchang: 23 जनवरी सोमवार को धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इनके अलावा व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:56 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय कई बातों का ध्यान रखा जाता है। पंचांग के मुख्य अंग हैं- वार, तिथि, योग, करण और नक्षत्र। इन सभी की सूक्ष्म गणना करने के बाद ही सटीक पंचांग बनाया जाता है। पंचांग एक पुरातन परंपरा है। वैदिक काल से ही हिंदू धर्म में पंचांग का प्रचलन है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्त बल्कि ग्रहों की स्थिति, शुभ योग आदि के बारे में भी बताया जाता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


23 जनवरी का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 Januray 2023)
23 जनवरी 2023, दिन सोमवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि शाम 06:43 तक रहेगी। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन माघ मास की गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन रहेगा, जिसमें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। सोमवार को धनिष्ठा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बनेगा। इनके अलावा व्यातिपात और वरियान नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 08:34 से 09:56 तक रहेगा।


ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शनि और शुक्र स्थित है। इस तरह कुंभ राशि में तीन ग्रह एक साथ होने से त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन सूर्य मकर राशि, बुध (वक्री) धनु राशि में, राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी फूल खा कर घर से निकलना चाहिए।


23 जनवरी के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- माघ
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 6:03 PM
चन्द्रोदय - Jan 23 8:32 AM
चन्द्रास्त - Jan 23 7:53 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:16 से 12:59


23 जनवरी का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 11:17 AM – 12:38 PM
कुलिक - 1:59 PM – 3:21 PM
दुर्मुहूर्त - 01:00 PM – 01:43 PM और 03:10 PM – 03:53 PM
वर्ज्यम् - 06:54 AM – 08:20 AM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक लव राशिफल 23-29 जनवरी: पार्टनर से इन 3 राशि वालों का होगा विवाद, किसे मिलेगा परफेक्ट जीवनसाथी?


साप्ताहिक राशिफल 23-29 जनवरी 2023: इन 2 राशि वालों का होगा प्रमोशन, किसकी परेशानियां होंगी कम?


साप्ताहिक टैरो राशिफल 23-29 जनवरी 2023: इन 2 राशि वालों को मिलेगी मनचाही जॉब, किसकी बिगड़ेगी सेहत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।