26 मार्च, रविवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:05 से 6:36 तक रहेगा। 

उज्जैन. नवरात्रि देवी आराधना का पर्व है। ये पर्व साल में 4 बार मनाया जाता है, लेकिन आमजन सिर्फ दो नवरात्रि के बारे में ही जानते हैं जो चैत्र और आश्विन मास में मनाई जाती है। इनके अलावा 2 गुप्त नवरात्रि भी साल में मनाई जाती है। इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है जो 30 मार्च तक मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 मार्च का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 March 2023)
26 मार्च 2023, दिन रविवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि शाम 04:33 तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन रहेगा, इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। रविवार को कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 02.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से धूम्र नाम का अशुभ योग और इसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से धाता नाम का शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:05 से 6:36 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, राहु और शुक्र मेष राशि में, बुध, सूर्य और गुरु मीन राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

26 मार्च के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:29 AM
सूर्यास्त - 6:36 PM
चन्द्रोदय - Mar 26 9:28 AM
चन्द्रास्त - Mar 26 11:24 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:08 से 12:56

26 मार्च का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:03 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:05 PM
दुर्मुहूर्त - 04:59 PM – 05:47 PM
वर्ज्यम् - 06:58 AM – 08:40 AM


ये भी पढ़ें-

Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?


Durga Saptshati Mantra: दुर्गा सप्तशती के ये 6 मंत्र कर सकते हैं आपकी हर परेशानी दूर, जानें जाप करने के नियम


Kanya Pujan Date Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब करें कन्या पूजा? जानें सही डेट और इससे जुड़े खास नियम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।