26 मई, शुक्रवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इसके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:44 से दोपहर 12:24 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। इनमें से सबसे तेज गति चंद्रमा की है। चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह 28 से 29 दिनों में अपना एक राशि चक्र पूरा कर लेता है। ये ही हिंदू पंचांग का एक मास होता है। पंचांग में भी ग्रह परिवर्तन से संबंधित सभी जानकारी होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 26 मई 2023)
26 मई 2023, दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र रात 08:50 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से मृत्यु और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से काण नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इसके अलावा ध्रुव और व्याघात नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:44 से दोपहर 12:24 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल कर्क राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।

26 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:01 PM
चन्द्रोदय - May 26 11:11 AM
चन्द्रास्त - May 27 12:41 AM
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से दोपहर 12:50

26 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:43 PM – 5:22 PM
कुलिक - 7:25 AM – 9:04 AM
दुर्मुहूर्त - 08:25 AM – 09:18 AM और 12:50 PM – 01:43 PM
वर्ज्यम् - 10:16 AM – 12:04 PM



ये भी पढ़ें-

Nautapa 2023: क्या होता है नौतपा, कब से कब तक रहेगा? जानें इससे जुड़ी हर वो बात जो आप जानना चाहते हैं


Good Luck Tips: रोज इन 5 पेड़-पौधों पर चढ़ाएं जल, दूर होगी पैसों की तंगी


पूजा करते समय दीपक का बुझना होता है अपशकुन, ऐसा हो तो क्या करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।