Aaj Ka Panchang: 5 अप्रैल, बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, ध्रुव और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. पंचांग में तिथि के अलावा ग्रह-नक्षत्रों, शुभ-अशुभ योग आदि की जानकारी भी मिलती है। पंचांग को हिंदी कैलेंडर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पंचांग में ऐसी बहुत ही जानकारी भी होती है जो हमारे बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 अप्रैल का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 April 2023)
5 अप्रैल 2023, दिन बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 09:19 तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। बुधवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 11.23 तक रहेगा। इसके बाद हस्त नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद हस्त नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा सर्वार्थसिद्धि, ध्रुव और व्याघात नाम के 3 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:29 से 2:02 बजे तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि में, बुध, राहु और शुक्र मेष राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

5 अप्रैल के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी और हस्त
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Apr 05 6:06 PM
चन्द्रास्त - Apr 06 6:18 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

5 अप्रैल का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:52 AM – 9:24 AM
कुलिक - 10:57 AM – 12:29 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:54 PM
वर्ज्यम् - 08:14 PM – 09:55 PM


ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti: हनुमान चालीसा का पाठ करते समय ध्यान रखें ये 7 बातें


Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमानजी की आरती में किन बातों का ध्यान रखें, किसने लिखी है ’आरती कीजे हनुमान लला की?’


Hanuman Jayanti 2023: 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर करें ये 7 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।