Aaj Ka Panchang: 7 जून, बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:25 से 02:06 तक रहेगा। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है, इसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं। इस बार आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी तिथि 7 जून, बुधवार को है। बुधवार को चतुर्थी तिथि होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि इस वार और तिथि दोनों के स्वामी भगवान श्रीगणेश ही हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 June 2023)
7 जून 2023, दिन बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। बुधवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे मुद्गर नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:25 से 02:06 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को बुध ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु-राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

7 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आषाढ़
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - Jun 07 10:43 PM
चन्द्रास्त - Jun 08 9:44 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है

7 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:24 AM – 9:05 AM
कुलिक - 10:45 AM – 12:25 PM
दुर्मुहूर्त - 11:58 AM – 12:52 PM
वर्ज्यम् - 12:42 AM – 02:09 AM


ये भी पढ़ें-

Sankashti Chaturthi June 2023: 7 जून को दुर्लभ संयोग में करें संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें पूजा विधि, महत्व व शुभ योग


Shani Vakri 2023: 18 जून से शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन, ये 5 उपाय बचा सकते हैं शनि के क्रोध से


ग्रंथों में बताए गए हैं कलयुग के ये 6 संकेत, जो आज हो रहे सच


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।