Aaj Ka Panchang: 8 जुलाई, शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:11 से 10:51 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। इनमें से सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है चंद्रमा। ये ग्रह 2 दिन और कुछ घंटों में राशि बदल लेता है। 8 जुलाई को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 July 2023)
8 जुलाई 2023, दिन शनिवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:11 से 10:51 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, बुध मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

8 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 08 11:27 PM
चन्द्रास्त - Jul 09 11:46 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 01:09 PM – 02:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:14 AM – 05:02 AM

8 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:12 PM – 3:52 PM
कुलिक - 5:51 AM – 7:31 AM
दुर्मुहूर्त - 07:38 AM – 08:31 AM
वर्ज्यम् - 05:45 AM – 07:17 AM



ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: 59 दिन के सावन में शिव पूजा के सबसे खास 12 शुभ संयोग, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, नोट कर लें ये तारीखें


Nagpanchami 2023 Date: इस बार नागपंचमी पर दुर्लभ संयोग, जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व?


Sawan 2023: क्यों चढ़ाते हैं शिवलिंग पर बिल्व पत्र, कैसे शुरू हुई ये परंपरा? जानें उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।