8 जून, गुरुवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:46 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग सिर्फ शुभ मुहूर्त तक ही सीमित नहीं है। इसमें लगभग वो सारी जानकारी होती है, जो किसी न किसी रूप में हमारे लिए उपयोगी होती हैं। किस दिन किस दिशा में यात्रा न करें, पंचक कब से कब तक रहेगा, पंचक में किन बातों का ध्यान रखें। आदि सभी बातें पंचांग में बताई जाती हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

8 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 June 2023)
8 जून 2023, दिन गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। गुरुवार को श्रवण नक्षत्र शाम 7 बजे तक रहेगा, इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। गुरुवार क पहले श्रवण नक्षत्र होने से ध्वजा और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:06 से 03:46 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि में, बुध और सूर्य वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु-राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

8 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आषाढ़
करण- कौलव, तैतिल और गर
सूर्योदय - 5:44 AM
सूर्यास्त - 7:07 PM
चन्द्रोदय - Jun 08 11:31 PM
चन्द्रास्त - Jun 09 10:51 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:52 PM

8 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:44 AM – 7:24 AM
कुलिक - 9:05 AM – 10:45 AM
दुर्मुहूर्त - 10:12 AM – 11:05 AM और 03:33 PM – 04:26 PM
वर्ज्यम् - 10:40 PM – 12:09 AM


ये भी पढ़ें-

ग्रंथों में बताए गए हैं कलयुग के ये 6 संकेत, जो आज हो रहे सच


Shani Vakri 2023: 18 जून से शुरू हो जाएंगे इन 4 राशि वालों के बुरे दिन, ये 5 उपाय बचा सकते हैं शनि के क्रोध से


Ashadh Gupt Navratri 2023: जून 2203 में कब से कब तक रहेगी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि? जानें सही डेट


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।