Karwa Chauth 2023 moonrise time: 1 नवंबर, बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:34 तक रहेगा। बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। 

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 1 नवंबर, बुधवार को है। ये त्योहार महिलाओं का बहुत प्रिय है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती है यानी दिन भर कुछ भी खाती-पीती नहीं है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 1 November 2023)
1 नवंबर 2023, दिन बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को मृगशिरा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे अमृत नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, परिघ और शिव नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:10 से 01:34 तक रहेगा। करवा चौथ पर चन्द्रोदय रात 08:15 के लगभग होगा। अलग-अलग शहरों के हिसाब से इसके समय में आंशिक परिवर्तन हो सकता है।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य, बुध और मंगल तुला राशि में, गुरु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, शुक्र सिंह राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

1 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Nov 01 8:36 PM
चन्द्रास्त - Nov 02 10:53 AM
अभिजीत मुहूर्त – इस दिन नहीं है
अमृत काल - 07:34 PM – 09:13 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:59 AM – 05:47 AM

1 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:59 AM – 9:22 AM
कुलिक - 10:46 AM – 12:10 PM
दुर्मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 01:28 PM – 03:10 PM


ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth Gift: करवा चौथ पर पत्नी को राशि अनुसार क्या गिफ्ट दें?


Karva Chauth Upay: हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए करवा चौथ पर करें ये 5 उपाय


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।