Narak Chaturdashi 2023 Pujan Muhurat: 11 नवंबर 2023 को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। 

Narak Chaturdashi 2023 Shubh Muhurat Check Here: धर्म ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसे रूप चतुर्दशी, छोटी दिवाली, काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस बार ये तिथि 11 नवंबर, शनिवार को है। इस दिन कईं शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 नवंबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 November 2023)
11 नवंबर 2023, दिन शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 01:58 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चित्रा नक्षत्र दिन भर रहेगा, जिससे काण नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 09:26 से 10:48 तक रहेगा।

नरक चतुर्दशी 2023 के शुभ मुहूर्त-योग (Narak Chaturdashi 2023 Shubh Yog)
नरक चतुर्दशी व्हीकल और मशीनरी की खरीदी के लिए विशेष शुभ रहेगा। शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05.29 से रात 08.07 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और मंगल स्थित है। इस दिन शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध वृश्चिक राशि में, गुरु मेष राशि में और राहु मीन राशि में रहेगा। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

11 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- कार्तिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- चित्रा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - Nov 11 4:34 AM
चन्द्रास्त - Nov 11 4:23 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:32 PM
अमृत काल - 06:56 PM – 08:39 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:05 AM – 05:53 AM

11 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:33 PM – 2:55 PM
कुलिक - 6:41 AM – 8:03 AM
दुर्मुहूर्त - 08:09 AM – 08:53 AM
वर्ज्यम् - 07:38 AM – 09:18 AM


ये भी पढ़ें-

तंत्र क्रिया के लिए कौन-सी 4 रातें मानी गईं हैं खास, कब है कालरात्रि?


Diwali 2023 Puja Vidhi-Shubh Muhurat: दिवाली पर 7 शुभ योग, लक्ष्मी पूजा के लिए 5 मुहूर्त, जानें आरती, भोग, मंत्र सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।