- Home
- Astrology
- Horoscope
- Weekly Horoscope November 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन फंसेगा षड़यंत्र में? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope November 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन फंसेगा षड़यंत्र में? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope November 2025: नवंबर 2025 का तीसरे सप्ताह में वक्री बुध ग्रह वृश्चिक से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा सिर्फ चंद्रमा ही इस सप्ताह में राशि बदलेगा। अन्य ग्रह अपने यथास्थान पर रहेंगे। जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह।

साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025 तक
Weekly Rashifal November 2025: नवंबर 2025 का तीसरा सप्ताह 17 से 23 तक रहेगा। इस सप्ताह में कोई भी बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। सप्ताह के अंत में यानी 23 नवंबर को बुध उल्टी चाल चलते हुए वृश्चिक से तुला में प्रवेश करेगा। इसके अलावा चंद्रमा हर ढाई दिन में राशि बदलेगा। इस दौरान कईं शुभ-अशुभ योग भी बनेंगे। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
मेष साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
लव लाइफ के लिए ये सप्ताह खास रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का विचार हो सकता है। जरूरी कामों के लिए पैसों का इतंजाम हो जाएगा। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से ठीक रहेगी। वर्क प्लेस पर पर आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे, ये चाहकर भी आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। सेहत भी ठीक रहेगी।
ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस सप्ताह आप कोई अचल संपत्ति जैसे मकान, प्लाट या जमीन आदि खरीद सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अपने खान-पान में नियंत्रण रखें नहीं तो पेट के रोग परेशान कर सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक खराब हो सकती है। संतान पक्ष से सुख मिल सकता है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। ना चाहते हुए भी किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी टारगेट को लेकर प्रेशर बनाएंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ेगी। दूसरों के विवाद में भूलकर भी न पड़ें।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है। वर्क प्लेस पर पर भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। दुश्मनों से सावधान रहना होगा, क्योंकि इनके खिलाफ साजिश रची जा सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं और कोई रिस्क वाला काम भी न करें। लव लाइफ के लिए ये सप्ताह पहले से काफी ठीक रहने वाला है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस राशि के विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर इस सप्ताह मिल सकती है। पैसा कमाने के कईं मौके इनके हाथ लगेंगे। कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा, जिससे जरूर काम समय पर निपटा सकेंगे। बिजनेस में इस सप्ताह बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस सप्ताह बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। मित्रों की सहयता से कोई अटका काम पूरा होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। जो मानसिक तनाव पहले से बना हुआ है, वह कम होगा। बैंक में जमा राशि में वृद्धि होगी। लव लाइफ के लिए समय बेहतर है। प्रेम संबध विवाह में बदल सकते हैं।
तुला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस राशि युवाओं को करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। बिजनेस-नौकरी की स्थिति काफी बेहतर रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर ही रहें तो बेहतर है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम एंजाय करेंगे। माता-पिता के सहयोग से नया काम शुरू करेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा है, प्रमोशन की भी संभव है। अविवाहित को विवाह के लिए योग्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस सप्ताह मिल सकता है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस करने वालों को लाभ मिल सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम जैसे विवाह आदि हो सकते हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस सप्ताह आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। परिवार की स्थिति ठीक रहेगी। पुराने विवादों का हल निकलेगा।
मकर साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस राशि के लोगों को अच्छे कामों के लिए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। बिजनेस-नौकरी के लिए भी समय अनुकूल है। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। सरकार से लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। यात्रा पर जाना सुखद रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह एक सप्ताह ठीक रहेगा। सेहत में पहले से सुधार होगा।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस सप्ताह आपको संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। प्रेम प्रसंगों पर घर वालों की मुहर लग सकती है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिलेगा।परिवार में किसी सदस्य का सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। हत के मामलों को गंभीरता से लें, नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ेगा। धन लाभ भी होगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 नवंबर 2025
इस सप्ताह बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है, जिससे निकट भविष्य में धन लाभ के योग बनेंगे। राजनीति से जुड़ी कोई खबर आपको निराश कर सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय पिताएंगे लेकिन संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में असफलता मिल सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।