Shukra Gochar 2024: हमारे सौर मंडल के 9 ग्रहों में शुक्र भी एक है। ये ग्रह 23 ये 25 दिन में राशि बदलता है। 28 दिसंबर को ये ग्रह मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। 

Shukra Rashifal December 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सौर मंडल का प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। शुक्र भी हमारे सौर मंडल का एक प्रमुख ग्रह है। 28 दिसंबर की रात शुक्र मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है। शनि और शुक्र दोनों ही मित्र ग्रह हैं। शुक्र 27 जनवरी तक कुंभ में रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का किस राशि पर कैसा असर होगा, जानिए उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि: इस राशि का स्वामी मंगल है। शुक्र का राशि परिवर्तन इन लोगों के लिए बहु ही शुभ रहेगा, धन लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। समाज और परिवार में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

वृष राशि: इस राशि का स्वामी स्वयं शुक्र ही है। इस राशि के लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि शुक्र के राशि परिवर्तन से मिल सकती है। काम का बोझ बढ़ेगा। घर-परिवार में किसी तरह की मदद मिलने की उम्मीद है।

मिथुन राशि: इस राशि का स्वामी बुध है। इन लोगों को सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। धन लाभ के योग बनेंगे। अटके हुए कामों में गति आएगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

कर्क राशि: इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इनकी समस्याएं और चिंता अचानक बढ़ सकती है। कोई अज्ञात भय बना रहेगा। सेहत को लेकर भी परेशान रहेंगे।

सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। शुक्र के परिवर्तन से इन लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। विवाहित लोगों को जीवन साथी की मदद से कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध है। इन लोगों को शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण दिक्कतें हो सकती हैं। इन्हें रिस्क वाले काम करेन से बचना होगा। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। जरूरी कामों में देरी हो सकती है।

तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को सुख-सुविधाएं मिलेंगे। घर-परिवार और दोस्तों से मनचाही मदद भी प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग भी इस समय बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन लोगों को शुक्र के प्रभाव से लाभ होगा हालांकि काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। माता से लाभ मिलेगा। लव लाइफ के मसले सुलझ सकते हैं।

धनु राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा। घर-परिवार में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।

मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। नौकरी-बिजनेस का कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। पुराने विवादों का अंत होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ राशि: इस राशि का स्वामी भी शनि ही है। शुक्र का राशि परिवर्तन इन लोगों को लिए शुभ फल देने वाला है। इन्हें मान-सम्मान मिलेगा और किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।

मीन राशि: इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसन राशि के लोगों का खर्च अचानक बढ़ सकता है। कोई नुकसान भी संभव है। छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान करवा सकती है।


ये भी पढ़ें-

कुंभ शनि राशिफल 2025: शनि के फेर में बीतेगा साल, हर काम में आएंगी अड़चनें


मीन शनि राशिफल 2025: बजट बिगड़ने से रहेंगे परेशान, हो सकता है ट्रांसफर


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।