Surya Gochar 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। दिसंबर 2024 में सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। 

Surya Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। सूर्य 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। वर्तमान में सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित है। 16 दिसंबर को ये ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। 14 जनवरी 2025 तक सूर्य इसी राशि में रहेगा। सूर्य के धनु राशि में जाने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार जानें किन 4 राशि वालों पर सूर्य के राशि परिवर्तन का अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ वालों के शुरू होंगे बुरे दिन

इस राशि के लोगों के लिए 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2025 तक का समय ठीक नहीं रहेगा। इन्हें किस्मत का साथ नहीं मिलेगा, जिसके चलते धन हानि के योग बार-बार बनेंगे। किसी भी तरह की कोई मदद इन्हें नहीं मिलेगी। परिवार में अशांति रहेगी। पति-पत्नी में भी विवाद की स्थिति बनेगी। संतान के कारण परेशान रहेंगे।

कन्या वालों को होगी धन हानि

इस राशि के लोगों को बिजनेस ने बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई गलत निर्णय इस राशि के लोग ले सकते हैं, जिसकी वजह से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से मन में टीस बनी रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा में कष्ट की अनुभव होगा। संतान के कारण किसी से विवाद संभव है।

वृश्चिक वाले की बिगड़ेगी सेहत

इस राशि के लोगों की सेहत अचानक बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई अनचाहा खर्च भी इस समय सामने आ सकता है। बजट बिगड़ने के कारण किसी से पैसे उधार लेने की नौबत आ सकती है। लव लाइफ के मामले और बिगड़ सकते हैं। क्रोध करने से बचना होगा।

मीन वाले रहें सावधान

इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोई अनहोनी घटना इनके साथ हो सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़े सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने से बहुत ही कष्ट का अनुभव होगा। दोस्तों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे।


ये भी पढ़ें-

16 दिसंबर से 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

वृषभ शनि राशिफल 2025: क्या इस साल पूरे होंगे सपने या करना होगा और इंतजार?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।