Surya Gochar December 2024: सूर्य के राशि परिवर्तन का असर हर राशि पर होता है। किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। इस बार सूर्य 16 दिसंबर, सोमवार को सूर्य वृश्चिक से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। 

Surya Rashifal December 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर राशि में 30 दिन रहता है। इसके बाद वह राशि क्रम में आगे बढ़ता है। वर्तमान में सूर्य वृश्चिक राशि में स्थित है। 16 दिसंबर को ये ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खर मास शुरू हो जाएगा। सूर्य 14 जनवरी 2025 तक धनु राशि में रहेगा। ये समय 4 राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इन 4 राशि वालों को धन लाभ के साथ-साथ अन्य फायदे भी होंगे। जानें कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष वालों को होगा धन लाभ

सूर्य के राशि बदलने से मेष राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से भी लाभ होगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। समाज में किए गए अच्छे कामों के लिए सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

सिंह वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव ही हैं। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे। वर्क प्लेस पर इनकी तारीफ भी होगी। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। काफी समय से अटके हुए पैसे मिल सकते हैं। संतान की कोई उपलब्धि आपको गर्वित कर सकती है।

तुला वालों को मिलेगी नौकरी

इस राशि के लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूरी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील संभव है जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा, जिससे काफी मदद मिलेगी। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

कुंभ वालों को मिलेगी गुड न्यूज

इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा। इन्हें कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में खुशहाली रहेगी। कुछ ऐसे काम भी हो सकते हैं जिसकी आपकी कल्पना भी नहीं की होगी। नई प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बन रहे हैं। धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे होंगे।


ये भी पढ़ें-

मिथुन शनि राशिफल 2025: शनि बनाएगा कंगाल या देगा फायदा, जानें साल भर का हाल?


वृषभ शनि राशिफल 2025: कभी रहेंगे परेशान-कभी खुश, जानें कब, क्या होगा आपके साथ?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।