- Home
- Astrology
- Horoscope
- Surya Gochar 2025: 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरु होंगे अच्छे दिन-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Surya Gochar 2025: 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरु होंगे अच्छे दिन-बढ़ेगा बैंक बैलेंस
Surya Gochar 2025: 16 नवंबर को सूर्य तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से 5 राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। इनके अच्छे दिन शुभ होंगे और बैंक बैलेंस में भी तेजी से वृद्धि होगी।

नवंबर 2025 में सूर्य कब बदलेगा राशि?
Surya Rashifal November 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह की तरह सूर्य भी समय-समय पर राशि बदलता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन बड़ी ज्योतिषिय घटना माना जाता है। नवंबर 2025 में सूर्य 16 तारीख को तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। लेकिन सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि के लोगों को होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
मेष वालों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस
इस राशि के लोगों को सूर्य के राशि परिवर्तन से बड़ा धन लाभ होगा और इनका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। अगर कोई सरकारी काम रूका हुआ है तो इसमें भी फायदा होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। लव लाइफ में सुखद परिवर्तन होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
सिंह वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोग जो लंबे समय से परेशान हैं, उनकी टेंशन दूर होगी। संतान की सेहत में सुधार होगा। धन लाभ के योग भी बनेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। धर्म के प्रति आपकी खास रूचि रहेगी। धन लाभ के योग बनेंगे। अगर कोई पैसा लंबे समय से अटका हुआ है तो वह भी मिल सकता है।
वृश्चिक वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के युवाओं को करियर में बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से बीमार है उनकी हालत में सुधार होगा। मामा पक्ष से काफी सहायता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस के लिए बनाई गई नई योजना सफल रहेगी। सेहत में भी काफी सुधार होगा।
मीन वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को भी अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। सरकारी योजनाओ का लाभ मिलने की भी उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ इंक्रीमेंट भी संभव है। ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलेगा। नया मकान या दुकान भी ये लोग खरीद सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई केस चल रहा है तो उसमें भी सफलता मिलने के योग बनेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।