Ganesh Mishra

मैंने MCU से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है। इसके बाद राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया (दैनिक जागरण समूह) जैसे मीडिया संस्थानों में 12 साल काम करने का अनुभव है। पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्री संसदीय विद्यापीठ, भोपाल द्वारा आयोजित 'यूथ पार्लियामेंट' में बेस्ट परफॉर्मर का अवॉर्ड हासिल किया।
  • All
  • 1886 NEWS
  • 285 PHOTOS
  • 20 VIDEOS
2191 Stories by Ganesh Mishra

Morbi Accident: 7 तरह के होते हैं ब्रिज, आखिर डिजाइन के हिसाब से कितनी होनी चाहिए हर एक पुल की सेफ डिस्टेंस

Oct 31 2022, 01:30 PM IST

Morbi Bridge Accident: गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को सस्पेंशन ब्रिज टूटने से अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालो में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा हैं। यह हादसा रविवार शाम 7 बजे उस वक्त हुआ, जब 765 फीट लंबे और साढ़े 4 फीट चौड़े केबल सस्पेंशन ब्रिज पर जरूरत से ज्यादा लोग पहुंच गए। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के वक्त पुल पर करीब 400 लोग पहुंच गए थे, जिससे यह भार नहीं सह पाया और टूट गया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सस्पेंशन ब्रिज ज्यादा भार सहने लायक नहीं होते, या फिर इसमें लापरवाही की गई है। बता दें कि सामान्यत: पुल 7 तरह के होते हैं। हर एक पुल की भार सहने की क्षमता उसके डिजाइन पर निर्भर करती है। आइए जानते हैं अलग-अलग पुलों के बारे में। 

क्या है हैलोवीन फेस्टिवल, जिसने एक झटके में ले ली सैकड़ों जानें; आखिर क्या है इसके डरावने गेटअप की वजह

Oct 30 2022, 11:57 AM IST

Halloween Day: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन फेस्टिवल (Halloween Festival) के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के चलते अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भगदड़ के चलते मची अफरा-तफरी के बीच कई लोगों को हार्ट फेल हुआ, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। इनमें से कई लोगों का हार्ट फेल हो गया था। सियोल पुलिस के मुताबिक, फेस्टिवल के दौरान शहर की एक संकरी रोड पर लाखों लोग इकट्ठे हो गए, जिसके चलते वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे के बाद साउथ कोरिया में एक दिन का राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। आखिर क्या है हैलोवीन फेस्टिवल ये कब और क्यों मनाया जाता है? आइए जानते हैं।