अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। हालांकि इस बार कोरोना (Corona) महामारी के चलते बच्चन परिवार ने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय एक आम फैमिली डिनर ही प्लान किया है।

मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 11 अक्टूबर को अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। हालांकि इस बार कोरोना (Corona) महामारी के चलते बच्चन परिवार ने जन्मदिन पर जश्न मनाने के बजाय एक आम फैमिली डिनर ही प्लान किया है। वैसे भी, बिग बी इन दिनों सोनी टीवी के गेम रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में उनके बर्थडे का सेलिब्रेशन भी शो के सेट पर ही होगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बी के परिवार के सदस्यों का कहना है कि इस साल उनकी कोई खास तैयारी नहीं हैं। महामारी के दौर में पार्टी कौन प्लान करता है? इस साल उनका जन्मदिन बेहद आम तरीके से मनाया जाएगा। 11 अक्टूबर को रविवार होने की वजह से बच्चन फैमिली के सभी लोग घर पर ही रहेंगे। महामारी की सबसे अच्छी बात ये है कि पूरे परिवार को खास मौकों पर साथ रहने का मौका मिला है। 

बच्चन फैमिली के एक अन्य सदस्य के मुताबिक, जब भी अभिषेक बच्चन शूटिंग करते हैं लेकिन पिता के जन्मदिन पर वो घर में ही रहते हैं। ऐश्वर्या और आराध्या भी घर में हैं। बेटी श्वेता नंदा भी साथ में ही है तो हम सभी घर पर एक फैमिली डिनर प्लान कर रहे हैं। इसके अलावा कोई खास सेलिब्रेशन नहीं होगा। 

पिछले साल साल भी अमिताभ ने शो के सेट पर ही जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस दौरान कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में पैरालंपिक चैम्पियन दीपा मलिक और मानसी जोशी मेहमान बनकर पहुंची थीं। शो में बिग बी से बातचीत के दौरान ही दीपा ने सेट पर उस्ताद अमजद अली खान को बुलाया। ये बिग बी के लिए एक बड़ा सरप्राइज था।