दुबई गर्वमेंट ने बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी समेत चार लोगों को गोल्डन वीजा दिया। इस वीजा के सहारे कपूर परिवार दुबई में लंबे वक्त तक रह सकते हैं। सरकार से यह गिफ्ट पाकर मशहूर निर्माता ने उन्हें धन्यवाद किया है। 

बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने जहां अपने जीवन साथी श्रीदेवी (Sridevi) को हमेशा के लिए खो दिया था। वहां वो अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे। बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी बेटियों जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor ) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के साथ दुबई पहुंचे। यहीं पर श्रीदेवी का निधन हुआ था। बोनी कपूर यहां अपनी बेटियों के साथ श्रीदेवी को याद किया। मशहूर निर्माता के जन्मदिन पर दुबई सरकार ने उन्हे गोल्डन वीजा का गिफ्ट दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कपूर परिवार के चार सदस्यों को मिला गोल्डन वीजा

दुबई गर्वमेंट ने बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी समेत चार लोगों को गोल्डन वीजा दिया। इस वीजा के सहारे कपूर परिवार दुबई में लंबे वक्त तक रह सकते हैं। 10 सालों तक वो बिना रोक-टोक यहां रह सकता है। गोल्डन वीजा मिलने के बाद बोनी कपूर ने दुबई सरकार को धन्यवाद दिया।

Scroll to load tweet…

दुबई में वेकेंश इंज्वाय कर रही हैं कपूर सिस्टर

जाह्नवी और खुशी दुबई में वेकेशन को खूब इंज्वाय भी कर रही हैं। दोनों बहने पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। कपूर बहनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शानदार छुट्टी की तस्वीर भी शेयर कर रही हैं। खुशी ने अपने इंस्टाग्राम पर समंदर के किनारे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '99 समस्या हो लेकिन बीच पर पहुंचते ही एक भी नहीं बचता।'

रेगिस्तान में कर रही सैर

दोनों बहनें तस्वीर में बीच के किनारे इंज्वाय करती नजर आईं। जाह्नवी भी रेगिस्तान में खुद और खुशी की तस्वीर शेयर करके फैंस को दीवाना बना रही हैं। दुबई के रेगिस्तान में जाह्नवी कपूर ATV बाइक्स का मजा लेती हुई नजर आईं। उन्होंने बहन खुशी और एक दोस्त के साथ ATV बाइक की सवारी का मजा लिया। जिसपर फैंस भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं। 

View post on Instagram

कपूर बहनें हैं एक दूसरे के बेहद करीब

फोटोज में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को शॉर्ट्स और ब्राउन ब्रालेट में देखा जा सकता है। दोनों ने अपने सिर पर ब्लैक एंड व्हाइट स्कार्फ बांधे हुए हैं। साथ ही जूते पहन रखे हैं। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर एक दूसरे के बेहद करीब हैं. खुशी के बारे में एक शो में जाह्नवी कपूर ने बात की थी। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई लड़ाई नहीं है। लेकिन अगर दोनों एक दूसरे के कपड़े बिना पूछे पहन लेती हैं तो फिर बवाल हो जाता है।

और पढ़ें:

Janhvi Kapoor को अपनी बहन Khushi से हुई जलन, पापा Boney को Kiss करने पर कही ये बात

Yami Gautam समेत इन 10 हसीनाओं ने नहीं कराई प्लास्टिक सर्जरी, नेचुरअल खूबसूरती पर किया भरोसा और हो गई हिट

Kangana Ranaut पर भी चढ़ा इश्क का बुखार, इशारों ही इशारों में कबूला, जल्द करेंगी बड़ा खुलासा

Govinda दिखाने वाले हैं अब 'टिप टिप पानी बरसा' पर डांस मूव्स, फैंस बोले- Hero No 1 इज बैक