- Home
- Career
- School Admission Interview: बच्चों से पूछे जाते हैं ये 6 कॉमन सवाल, पहले से करा दें तैयारी
School Admission Interview: बच्चों से पूछे जाते हैं ये 6 कॉमन सवाल, पहले से करा दें तैयारी
School Admission Interview Questions: स्कूल एडमिशन 2026 का दौर जारी है। स्कूल इंटरव्यू में बच्चों से आसान लेकिन समझदारी वाले सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में पहले से तैयारी हो तो बच्चा कॉन्फिडेंट रहता है। जानिए ऐसे 6 कॉमन सवाल और उनके सही जवाब का तरीका।

Q: What is your name?
A: बच्चा अपना पूरा नाम साफ और कॉन्फिडेंस से बताए। जैसे- “माय नेम इज आरव शर्मा।” आंख मिलाकर बोलना और हल्की स्माइल रखना अच्छा इम्प्रेशन बनाता है।
Q: How old are you?
A: बच्चा अपनी उम्र सही बताए। जैसे- “I am 5 years old.” कई स्कूल फॉलो-अप में बर्थडे भी पूछ लेते हैं, इसलिए बच्चे को अपनी जन्मतिथि भी याद होनी चाहिए।
Q: Tell me about your family.
A: बच्चा माता-पिता और भाई-बहन के बारे में दो-तीन लाइन में बताए। जैसे- “My father works in an office and my mother is a teacher.” जवाब छोटा और साफ होना चाहिए।
Q: What is your favourite colour or food?
A: बच्चा सीधे जवाब दे और एक छोटी वजह भी बता सकता है। जैसे- “My favourite colour is blue because it looks calm.” इससे बच्चे की सोच समझ आती है।
Q: Do you know rhymes or a poem?
A: ज्यादातर स्कूल बच्चे से एक राइम सुनाने को कहते हैं। इसलिए बच्चे को 2-3 छोटी राइम्स अच्छी तरह याद कराएं ताकि वह बिना झिझक सुनाए।
Q: Why do you want to join this school?
A: बच्चा सरल जवाब दे सकता है जैसे- “I want to learn new things and make friends.” स्कूल यह देखता है कि बच्चा सीखने के लिए उत्साहित है या नहीं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

