COVID 19 UPDATE: देश में बीते दिन 17000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस समय एक्टिव केस 1 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.74 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.25% हैं। रिकवरी रेट 98.55% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.59 प्रतिशत है। पढ़िए पूरा डेटा...

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 197.74 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं
  • भारत में इस समय एक्टिव केस 1,07,189 हैं
  • सक्रिय मामले 0.25% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.55 % है
  • पिछले 24 घंटों में 14,413 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,28,36,906 हो गई है
  • पिछले 24 घंटों में 17,070 नए मामले दर्ज किए गए हैं
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 3.40% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.59%
  • अब तक देश में 86.28 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में 5,02,150 परीक्षण किए गए

COVID 19 UPDATE: देश में बीते दिन 17000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इससे पहले के दिन की तुलना में यह आंकड़ा एक हजार कम है। इस समय एक्टिव केस 1 लाख से ऊपर निकल गए हैं। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 197.74 करोड़ पार कर गया है। एक्टिव केस 0.25% हैं। रिकवरी रेट 98.55% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 3.59 प्रतिशत है। वैक्सीनेशन प्रॉपर होने से कोरोना संक्रमण को लेकर कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आया है। पढ़िए पूरा डेटा...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 197.74 Cr: देश में वैक्सीनेशन की डिटेल्स
1 जुलाई, 2022 की सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 197.74 करोड़ (1,97,74,71,041) से अधिक हो गया है। यह 2,57,61,312 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष की आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.67 करोड़ (3,67,58,383) से अधिक टीन एजर्स को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मरीज
भारत का सक्रिय केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 1,07,189 है। एक्टिव केस अब देश के कुल एक्टिव केसेज का 0.25% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.55% है। पिछले 24 घंटों में 14,413 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक होने वाले रोगियों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,28,36,906 है। पिछले 24 घंटे में 17,070 नए मामले सामने आए।

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी रेट
पिछले 24 घंटों में कुल 5,02,150 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 86.28 करोड़ (86,28,77,639) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.59% है, जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 3.40% बताई गई है।

देश के विभिन्न स्टेट्स में वैक्सीन की 11.36 करोड़ से अधिक एक्स्ट्रा डोज मौजूद
केंद्र सरकार के मुफ्त चैनल (free of cost channel) और राज्यों द्वारा सीधे खरीदी कैटेगरी के जरिये अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को 193.53 करोड़ (1,93,53,58,865) से अधिक वैक्सीन डोज सप्लाई की जा चुकी हैं। 11.36 करोड़ से अधिक (11,36,58,910) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
Corona virus: देश में एक्टिव केस 1 लाख के पार, नए केस 18000 से अधिक मिले, पढ़िए पूरी डिटेल्स
इस देश में लग चुका है गोलगप्पों पर बैन, आप भी हो जाएं Alert, जानिए क्यों लेना पड़ा अचानक ये बड़ा निर्णय