बीते दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ी गिरावट आई है। पिछले दिन सिर्फ 3,200 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 217.82 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% है। 

  • नेशनवाइड वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 217.82 करोड़ वैक्सीन डोज (94.79 करोड़ दूसरी डोज और 20.56 करोड़ प्री-कॉशन डोज) दी जा चुकी हैं
  • पिछले 24 घंटों में 14,08,253 डोज दी गई हैं
  • भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 42,358 पर है
  • सक्रिय मामले 0.10% हैं, जबकि रिकवरी रेट वर्तमान में 98.72% है
  • पिछले 24 घंटों में 4,255 ठीक होने से कुल रिकवरी बढ़कर 4,40,04,553 हो गई है
  • पिछले 24 घंटे में 3,230 नए मामले दर्ज किए गए
  • डेली पॉजिटिविटी रेट 1.18% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट1.58% है
  • अब तक देश में 89.41 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं; पिछले 24 घंटों में किए गए 2,74,755 परीक्षण हुए


COVID 19 UPDATE: भारत में कोरोना संक्रमण में बढ़ी गिरावट आई है। पिछले दिन सिर्फ 3,200 के आसपास नए मामले दर्ज किए गए। जबकि एक दिन पहले यही आंकड़ा 4000 के ऊपर था। इस बीच वैक्सीनेशन का आंकड़ा और बढ़कर 217.82 करोड़ वैक्सीन डोज के ऊपर निकल गया है। देश में इस समय एक्टिव केस महज 0.10% हैं,जबकि रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

COVID-19 Vaccination Coverage exceeds 217.82 Cr: देश में कोरोना वैक्सीनेशन डिटेल्स
27 सितंबर सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 वैक्सीनेशन कवरेज 217.82 करोड़ (2,17,82,43,967) से अधिक हो गया है। 12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 वैक्सीनेशन 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 4.09 करोड़ (4,09,58,399) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्री-कॉशन डोज भी 10 अप्रैल, 2022 से देना शुरू हुई थी।

भारत में एक्टिव केस और नए मामले
भारत का एक्टिव केसलोड(एक्टिव केस) वर्तमान में 42,358 है। सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.10% हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.72% है। पिछले 24 घंटों में 4,255 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह ठीक हुए मरीजों की संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,40,04,553 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 3,230 नए मामले सामने आए। 

भारत में कोरोना टेस्टिंग और पॉजिटिविटी
पिछले 24 घंटों में कुल 2,74,755 COVID-19 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 89.40 करोड़ (89,40,93,560) परीक्षण किए हैं। देश में वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 1.58% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.18% बताई गई है।

राज्यों के पास 3.10 करोड़ से एक्स्ट्रा वैक्सीन डोज मौजूद
अब तक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को केंद्रसरकार के माध्यम से 203.51 करोड़ (2,03,51,10,225) से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। भारत का मुफ्त चैनल (free of cost channel) और सीधे राज्य खरीद श्रेणी के माध्यम से यह सप्लाई कर रहा है। 3.10 करोड़ से अधिक (3,10,43,180) एक्स्ट्रा COVID वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें लगाया जाना है।

यह भी पढ़ें
COVID 19 UPDATE: देश में संक्रमण के नए मामले 4000 के करीब, रिकवरी रेट बेहतर होकर 98.72% हुई
इतिहास में पहली बार एस्टेरॉयड और स्पेस क्रॉफ्ट की टक्कर, पृथ्वी को बचाने NASA का एक्सपेरिमेंट सक्सेस