पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की एक फरवरी को आखिरी तारीख है। 4 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू मंगलवार को मलेरकोटला जिले की अमरगढ़ सीट पर रैली करने पहुंचे। यहां सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत विपक्षी नेताओं पर जमकर हमले किए। सिद्धू ने कहा कि मैं कैप्टन नहीं हूं, जो गुटके उठाए और कसमें खाए। रात में शराब पीकर सो जाए। ये (कैप्टन) भाजपा की कठपुतली बन गया। अब भाजपा फिर यहां कमजोर आदमी (कैप्टन) देना चाहती है। सिद्धू ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धू ने कहा कि सुखबीर बादल के पास 2 बसें होती थीं। आज 6 हजार बसें चलती हैं। सब पैसे वाले रूट पर बसें चलती हैं। पंजाब के दुखों पर सुखविलास जैसे होटल बनाए। पंजाब में ढाबे वालों को भी नहीं छोड़ गया। कृपाण रखकर 5-5 लाख रुपए की फिरौती वसूली गई। अगर ये दोबारा सत्ता में आए तो पंजाब में फिरौती राज आ जाएगा।

Scroll to load tweet…

चिट्टे की पुड़िया बेचने वाले को जेल जाना पड़ेगा
इसके बाद सिद्धू ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को भी घेरा। उन्होंने कहा कि मजीठिया को अभी जमानत नहीं मिली है। सिर्फ 20 दिन की मोहलत मिली है। उसके बाद घर-घर चिट्‌टे की पुड़िया बेचने वाले को अंदर जाना पड़ेगा। लंबू को वहां पटे पड़ेंगे, जिस पर ‘आन मिलो सजना’ लिखा होगा। सिद्धू ने कहा कि 

केजरीवाल सिरे के झूठे, रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाना चाहते
सिद्धू ने कहा कि सिरे का झूठा आदमी अरविंद केजरीवाल पंजाब को रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहता है। पंजाब की जनता ऐसा नहीं होने देगी। पिछली बार झूठ फैलाया कि सर्वे में हमें 110 सीटें आ रही हैं। 500 लोग गालियां देने के लिए सोशल मीडिया पर बैठा रखे थे। जब रिजल्ट निकला तो 20 सीटें ही मिलीं। इस बार भी वह सब झूठ प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेसियो, सत्ता गई तो जलालत झेलनी पड़ेगी
सिद्धू ने एक बार फिर यहां दोहराया कि पंजाब में सिर्फ कांग्रेस ही कांग्रेस को हरा सकती है। कांग्रेसियों को समझना होगा कि अगर पार्टी डूबी तो सब डूबेंगे। जब सत्ता जाती है तो समय मुश्किल से गुजरता है। कांग्रेसियों को जलालत (अपमान/बेइज्जती) झेलनी पड़ती है। 10 साल कांग्रेस ने इसे झेला है। इसलिए अगर मुख्यमंत्री बनाना है तो फिर विधायक बनाने पड़ेंगे। सिद्धू ने अमरगढ़ के उम्मीदवार स्मित की तारीफ की और कहा कि वह इंग्लैंड से पढ़कर आया है और पंजाब मॉडल में उसका बड़ा योगदान है।

पंजाब चुनाव में सबसे बड़ी जंग का ऐलान, बिक्रम मजीठिया सिर्फ अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे, पत्नी मजीठा सीट से कंडीडेट

पंजाब चुनाव: बिक्रम मजीठिया ने चैलेंज स्वीकारा- सिर्फ अमृतसर ईस्ट से लड़ेंगे इलेक्शन, जानिए SAD का नया प्लान

पंजाब चुनाव: सिद्धू बोले- बिक्रम मजीठिया परचा माफिया, उसने कई लोगों पर केस कराए, हम मजबूत-सुरक्षित सरकार देंगे

बिक्रम मजीठिया को सबसे बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगाई, चुनाव प्रचार कर सकेंगे

पंजाब चुनाव:सिद्धू का मजीठिया को चैलेंज- हिम्मत है तो सिर्फ अमृतसर ईस्ट से लड़ो, मैंने कभी जमीर-ईमान नहीं बेचा