MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • करोड़ों के मालिक अली फजल के पास शादी में पहनने को नहीं थे कपड़े, रिचा चड्ढा संग शादी का किस्सा चौंकाएगा

करोड़ों के मालिक अली फजल के पास शादी में पहनने को नहीं थे कपड़े, रिचा चड्ढा संग शादी का किस्सा चौंकाएगा

Ali Fazal Richa Chadha Wedding: अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी अचानक क्यों हुई थी? अली फजल ने अपनी शादी के दिन कपड़ों को लेकर क्या खुलासा किया? अली फजल और ऋचा चड्ढा ने ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन कब किया था? 

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : May 31 2026, 10:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : instagram

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढाकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 2013 में फिल्म फुकरे ( Fukrey) के सेट पर शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। हालांकि उनकी शादी वैसी नहीं हो पाई जैसी उन्होंने प्लान की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : instagram

लॉकडाउन की वजह से लेना पड़ा अचानक फैसला

हाल ही में शेखर सुमन के शो में बातचीत के दौरान अली फजल ने अपनी शादी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि जब दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया था, उसी समय देश में कोविड -19 ( COVID-19) का खतरा बढ़ रहा था। कोर्ट मैरिज के लिए एक महीने पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है और इसकी सूचना सार्वजनिक रूप से लगाई जाती है। अली ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की जानकारी मीडिया तक पहुंच गई थी और उनकी शादी की खबरें सामने आने लगी थीं। इसी बीच कोर्ट से उन्हें फोन आया कि अगले दिन से लॉकडाउन लागू होने वाला है और अगर शादी करनी है तो तुरंत करनी होगी।

35
Image Credit : instagram

गवाहों के लिए दोस्तों को किया फोन

अचानक मिली इस सूचना के बाद दोनों पूरी तरह घबरा गए। अली ने बताया कि उनके तय किए गए गवाह दूर रहते थे, इसलिए उन्हें जल्दबाजी में दोस्तों को फोन कर बुलाना पड़ा। यहां तक कि एक दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर था, जिसे बीच में ही बुलाकर गवाह बनाया गया। एक अन्य दोस्त को कैमरा लेकर आने के लिए कहा गया ताकि इस खास पल को कैद किया जा सके। पूरे माहौल में अफरा-तफरी मची हुई थी, लेकिन आखिरकार दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।

45
Image Credit : instagram

शादी के लिए पहनने तक के कपड़े नहीं थे

अली फजल ने हंसते हुए बताया कि शादी के दिन उनके पास पहनने के लिए कोई खास कपड़ा भी नहीं था। उनके असिस्टेंट ने आखिरी समय पर उनके लिए एक कुर्ता का इंतजाम किया। अली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उसी कुर्ते में उन्होंने शादी कर ली।

Shehar Update: 'सेहर होने को है' में आएगा बड़ा ट्विस्ट, 6 साल के लीप के बाद बदलेगी लीड एक्ट्रेस?

55
Image Credit : instagram

मां के निधन के बाद टल गया जश्न

कपल कोर्ट मैरिज के बाद परिवार और दोस्तों के साथ एक छोटी-सी शादी की रस्म आयोजित करना चाहता था। लेकिन इसी दौरान अली फज़ल की मां का निधन हो गया, जिसके कारण सभी योजनाएं टालनी पड़ीं अली ने बताया कि वे चाहते थे कि उनकी मां भी शादी के समारोह का हिस्सा बनें, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस दुखद घटना के बाद दोनों ने शादी के जश्न को एक साल आगे बढ़ा दिया।  आखिरकार साल 2022 में रिचा चड्ढा और अली फज़ल ने अपने रिश्ते का जश्न धूमधाम से मनाया। दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में आयोजित हुए समारोहों में परिवार, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए।

और पढ़ें: KSBKBT में आएगा सबसे बड़ा ट्विस्ट! तुलसी मांगेगी रियो से माफी, सामने आएगा करण-नंदिनी के रिश्ते का छुपा हुआ राज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ajith Kumar Mother Death: अजीत कुमार के दुख में शामिल होने पहुंचे विजय-तृषा, वीडियो हुआ वायरल!
Recommended image2
4000 CR की 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर बवाल! TV के राम अरुण गोविल ने भी तोड़ी चुप्पी
Recommended image3
Inside Photos: तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा का 7.63 CR का आलीशान घर, सीक्रेट बाथरूम ने उड़ाए होश!
Recommended image4
Viral Video: कौन है साउथ के सुपरस्टार की यह बेटी, जिसके वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी!
Recommended image5
Peddi Ticket Price: कितने में बिक रही राम चरण की फिल्म की टिकट, हर दिन होंगे कितने शो?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved