Bandar Box Office Day 1 Collection के मामले में क्यों रह गई पीछे? क्या बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग भीड़ नहीं खींच पाई? या 'पेद्दी' और 'है जानी तो इश्क होना है' की कड़ी टक्कर का खामियाजा 'बंदर' को भुगतना पड़ा? क्या वीकेंड बचा सकता है फिल्म की किस्मत? क्या लिमिटेड स्क्रीन्स बनी कमज़ोर ओपनिंग की सबसे बड़ी वजह?

बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली, जहां एक तरफ राम चरण की 'पेद्दी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं बॉबी देओल की क्राइम ड्रामा'बंदर' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से तारीफ मिल रही है, लेकिन ओपनिंग डे पर कमाई बेहद सीमित रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया तो छोड़ो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ही इतनी कम कमाई की कि यह पहले दिन ही डिजास्टर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। हालांकि, कमजोर शुरुआत के बावजूद उम्मीदें अब वीकेंड ग्रोथ पर टिकी हैं. जो इसके मुकद्दर को तय करेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'बंदर' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छे रिव्यूज के बावजूद भी उम्मीद से भी धीमी शुरुआत मिली। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'बंदर' ने पहले दिन भारत में नेट 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 60 लाख रुपए हुई। फिल्म का कंटेंट भले ही दमदार रहा हो, लेकिन कमर्शियल भीड़ जुटाने में यह पीछे रह गई। ओपनिंग डे पर दर्शकों की संख्या उम्मीदों के मुकाबले काफी कम दर्ज की गईफिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 12.58 फीसदी रही। सुबह, दोपहर, शाम और रात के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी क्रमशः 3.38 %, 6.31%, 11.92 % और 18.08 % रही।

यह भी पढ़ें : Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Collection Day 1: 'है जवानी तो इश्क होना' ने पहले दिन कितनी कमाई की?

बॉक्स ऑफिस पर क्यों बिगड़ा 'बंदर' का खेल

इस वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों की एक साथ रिलीज ने माहौल पूरी तरह बदल दिया। दर्शकों की भीड़ अलग-अलग फिल्मों में बंट गई, जिसका खामियाजा बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर 'बंदर' को भुगतना पड़ा। जहां एक तरफ मास एंटरटेनर 'है जवानी तो इश्क होना है' ने हिंदी बेल्ट में पकड़ मजबूत की, वहीं साउथ में 'पेद्दी' का दबदबा कायम रहा। इस भारी कॉम्पिटिशन में 'बंदर' को पर्याप्त स्क्रीन और शो नहीं मिल पाए, जिससे इसकी ओपनिंग काफी कमजोर रही। कुल मिलाकर फिल्म को नुकसान तीन वजहों से हुआ:-

  • लिमिटेड स्क्रीनिंग 
  • बड़े बजट एंटरटेनर्स की टक्कर 
  • मल्टीप्लेक्स ऑडियंस का बंटना

यह भी पढ़ें : Peddi Collection Day 2 : 'पेद्दी' की कमाई में उछाल या बॉक्स ऑफिस पर बेहाल? जानिए दूसरे दिन का हाल

'बंदर' को कितनी स्क्रीन पर किया गया रिलीज?

फिल्म की कमजोर शुरुआत का एक बड़ा कारण इसकी लिमिटेड रिलीज भी माना जा रहा है। बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते थिएटर्स में जगह की भारी कमी रही। 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसे बड़ी रिलीज़ ने स्क्रीन पर कब्जा जमा लिया, जिसके चलते 'बंदर' को पर्याप्त शो नहीं मिल सके। पहले दिन बॉबी देओल की फिल्म के देशभर में सिर्फ 1,365 शो दिखाए गए। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे देशभर में सिर्फ 500-600 स्क्रीन पर ही रिलीज किया गया है। इसी वजह से सामान्य दर्शकों तक फिल्म की पहुंच सीमित रह गई।