Bigg Boss 20: ‘नल्ली’ कहने पर लव गिल का चढ़ा पारा, अमन गांधी से हुई तीखी बहस
Bigg Boss 20 Love Gill Aman Gandhi Fight: ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल और अमन गांधी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अमन के ‘नल्ली’ वाले कमेंट पर लव भड़क गईं और गुस्से में उन्होंने अपशब्द का इस्तेमाल किया।

‘बिग बॉस 20’ के घर में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद देखने को मिला है। इस बार लव गिल और अमन गांधी आमने-सामने नजर आए। दोनों के बीच बातचीत इतनी गर्म हो गई कि मामला तीखी बहस तक पहुंच गया। वायरल हो रहे प्रोमो वीडियो में अमन गांधी लव के लिए आपत्तिजनक कमेंट करते हुए सुनाई देते हैं।

‘नल्ली’ कहने पर भड़कीं लव गिल
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बहस कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार लव गिल और अमन गांधी की बातचीत ने ध्यान खींचा है। अमन के कमेंट के बाद लव ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने अमन को जवाब देते हुए ‘कुत्ता’ कहा। दोनों के बीच हुई यह नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
लव गिल पहले भी विवादों में रही हैं
‘बिग बॉस 20’ में लव गिल की दोस्ती और घर के दूसरे सदस्यों के साथ उनके रिश्ते पहले भी चर्चा में रहे हैं। खास तौर पर आम्रपाली दुबे के साथ उनकी दोस्ती को लेकर घर में सवाल उठाए गए थे। लव की बहन गुरसिमरन कौर ने भी इस मुद्दे पर रिएक्शन दी थी। उन्होंने माही विज और अमन गांधी के कमेंट्स पर सवाल उठाते हुए लव का बचाव किया था।
अमन गांधी ने आसिफ खान पर भी किया था कमेंट
अमन गांधी लगातार घर के रिश्तों और कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय रखने के कारण चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने आसिफ खान के गेम पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘इरफान खान की सस्ती कॉपी’ तक कह दिया था। इस बातचीत में काजी तौकीर ने आसिफ का बचाव किया और उनके एक्टिंग की तारीफ की थी।
कौन हैं लव गिल?
लव गिल एक पंजाबी अदाकारा और मॉडल हैं, जो ‘बिग बॉस 20’ के जरिए हिंदी टेलीविजन ऑडियंस के बीच चर्चा में आई हैं।
कौन हैं अमन गिल
अमन गांधी टेलीविजन अभिनेता हैं। वह टीवी के साथ-साथ डिजिटल और मनोरंजन जगत से भी जुड़े रहे हैं। ‘बिग बॉस 20’ में उनके बेबाक अंदाज और घर के दूसरे सदस्यों के साथ होने वाली बहसों की वजह से वह चर्चा में हैं। फिलहाल लव गिल और अमन गांधी की इस बहस का पूरा मामला आने वाले एपिसोड में किस तरह आगे बढ़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
और पढ़ें: Bigg Boss 20 में शर्ट उतारना सलमान खान का पाखंड? Ex-कंटेस्टेंट ने खोली सुपरस्टार की पोल!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।