ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन तलाक की अफवाहों के बीच पुणे में एक शादी में साथ दिखे। आराध्या भी देसी लुक में दिखीं, जिससे फैंस काफी खुश हैं।

Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan In Wedding : ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपने अलगाव और तलाक की अफवाहों की वजह से बीते एक साल से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच दोनों ने चुप रहने का फैसला किया है। ये कपल हाल ही में पुणे में ऐश्वर्या के कजिन भाई की शादी में शामिल हुआ, जिससे तलाक की अफवाहों पर एक बार फिर विराम लग गया। शादी में, उनकी बेटी आराध्या भी शामिल हुईं, जो अपने देसी लुक में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थीं।

देसी लुक में आराध्या बच्चन ने जीता फैंस का दिल

ऐश्वर्या के फैन अकाउंट्स द्वारा शेयर किए गए शादी के जश्न के वीडियो में, आराध्या को एक ब्लिंग व्हाइट लहंगा पहने देखा जा सकता है, वह स्टेज पर अपने पेरेंटस और फैमिली के दूसरे मेंबर के साथ पोज दे रही हैं। आराध्या ने अपने देसी लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंपलीट किया। ऐश्वर्या ग्रीन कलर के अनारकली सूट में दिखाई दी हैं। अभिषेक ने इस मौके के लिए लाइट पीच रंग का इंडो-वेस्टर्न सूट पहना था। 

View post on Instagram


बच्चन फैमिली को साथ देख खुश हुए फैंस

बच्चन फैमिली का वीडियो इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया: "ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पारिवारिक समारोह में साथ नजर आए।" ऐश्वर्या और उनका परिवार हाल ही में अपनी चचेरी बहन शोलका शेट्टी के भाई की शादी में शामिल होने के लिए पुणे में थे।

 ऐश्वर्या और अभिषेक के चेहरों पर नहीं दिखी शिकन

इससे पहले, ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी के जश्न में शामिल होने की तस्वीरें Reddit पर सामने आई थीं। पोस्ट को शेयर करते हुए एक Reddit यूजर ने लिखा, "मैं श्लोका शेट्टी को फॉलो करता हूं, जो ऐश्वर्या की मामा बहन हैं। श्लोका के भाई की हाल ही में शादी हुई है और अभिषेक, ऐश और आराध्या कई तस्वीरों में एक आम परिवार की तरह दिखाई दिए।"