- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अक्षय कुमार की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में, जॉली एलएलबी 3 इस NO.पर
अक्षय कुमार की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्में, जॉली एलएलबी 3 इस NO.पर
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म को रिलीज के साथ क्रिटिक्ट और दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले। मूवी की फर्स्ट डे की कमाई सामने आ गई। इसी बीच आपको अक्षय की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

फिल्म 2.0
2010 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 में उनके साथ रजनीकांत और एमी जैक्सन थे। डायरेक्टर एस शंकर की इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में नेट 64.06 करोड़ का कलेक्शन किया था।
फिल्म मिशन मंगल
अक्षय कुमार और डायरेक्टर जगन शक्ति की फिल्म मिशन मंगल 2019 में आई थी। इसमें विद्या बालन, सोनााक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, शरमन जोशी लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ कमाए थे।
फिल्म सूर्यवंशी
2021 में आई अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवांशी को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में थी। इस मूवी ने पहले दिन इंडिया में नेट 26.29 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Jolly LLB 3 पहले दिन कितनी करेगी कमाई, अक्षय-अरशद की फिल्म का कैसा होगा हाल?
फिल्म गोल्ड
2016 में आई अक्षय कुमार, मौनी रॉय, अमित साध, कुणाल कपूर और विनीत कुमार सिंह की फिलम गोल्ड को रीमा कागती ने डायरेक्ट किया था। मूवी ने पहले दिन 25.25 करोड़ कमाए थे।
फिल्म हाउसफुल 5
इसी साल यानी 2025 में आई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने पहले दिन 24.35 करोड़ कमाए थे। डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में थे।
फिल्म केसरी
अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2019 में आई थी। परिणीति चोपड़ा के साथ वाली इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके डायरेक्टर अनुराग सिंह थे।
फिल्म सिंह इज किंग
अक्षय कुमार की 2008 में आई फिल्म सिंह इज किंग के डायरेक्टर अनीज बज्मी थे। कैटरीना कैफ के साथ वाली इस फिल्म ने पहले दिन 20.67 करोड़ कमाए थे।
फिल्म हाउसफुल 4
2019 में आई डायरेक्टर फरहाद सामजी की फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख , बॉबी देओल , कृति सेनन , पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा लीड रोल में थे। मूवी ने पहले दिन 19.08 करोड़ कमाए थे।
फिल्म गुड न्यूज
2019 में आई अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज के डायरेक्टर राज मेहता थे। इसमें करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़ कमाए थे।
ये भी पढ़ें... Jolly LLB 3 को 2025 की टॉप ओपनिंग कॉमेडी फिल्म बनने इसे पछाड़ना होगा, देखें 5 मूवी का रिकॉर्ड
फिल्म बड़े मियां छोटे मियां
अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 2024 में आई थी। मूवी के डायरेक्टर अली अब्बास जफर थे। इसमें अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। फिल्म ने पहले दिन 16.07 करोड़ कमाए थे।
जॉली एलएलबी 3 का कलेक्शन
अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज हो चुकी है। फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसने इंडिया में 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया। हालांकि, ये अक्षय की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली 10 फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।