सुहाना नहीं इस लड़की ने लूट ली महफिल, आखिर क्यों शाहरुख की बेटी से ज्यादा हो रहे इसके चर्चे?

अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना 16 मार्च को शादी कर रही हैं। शादी से पहले अलाना की हल्दी-संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी पहुंची। हालांकि, पार्टी में सुहाना से ज्यादा एक दूसरी लड़की के चर्चे हो रहे हैं। 

/ Updated: Mar 16 2023, 12:43 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। अनन्या पांडे की चचेरी बहन अलाना पांडे 16 मार्च को शादी कर रही हैं। शादी से एक दिन पहले बुधवार को अलाना की हल्दी-संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी पहुंची। इसी बीच, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की सुहाना के आगे-आगे आंधी की तरह भागती दिख रही है। इसे भागते देख लोगों ने सुहाना से ज्यादा इस लड़की को ही नोटिस किया। अब लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स में इसी लड़की की चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा- ये तो ऐसे भागी जैसे खाना खत्म हो रहा हो। एक और शख्स बोला- आगे वाली लड़की सुहाना से ज्यादा खूबसूरत है। एक शख्स ने कहा- क्या ये अनन्या पांडे की बहन है? इसी तरह लोग सुहाना से ज्यादा इस लड़की की चर्चा कर रहे हैं। बता दें कि चंकी पांडे की छोटी बेटी राइसा है।

Read more Articles on