Chandrayaan 3. चंद्रयान-3 चंद्रमा की यात्रा के लिए निकल चुका है। बता दें कि चंद्रयान को धरती से चांद तक पहुंचने में करीब 42 दिन लगेंगे। चंद्रयान की लॉन्चिंग के मौके पर अजय देवगन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने बधाई दी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शुक्रवार 14 जुलाई को भारत के लिए बड़ा दिन है। दरअसल, बड़ा दिन इसलिए क्योंकि चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन की लॉन्चिंग की गई। बता दें कि चंद्रयान 3 करीब 3.84 लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की यात्रा के लिए निकल चुका है और इसे चांद तक पहुंचने में करीब 42 दिन लगेंगे। देश के लिए ये प्राउड की बात है। इसे लेकर आमजन से लेकर सेलेब्स तक में उत्साह देखा जा रहा है। इस मिशन को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी खुशी जताते हुए इसरो (ISRO) के साइंटिस्ट्स को बधाई दी है। अक्षय कुमार, अनुपम खेर से लेकर सुनील शेट्टी, अजय देवगन सहित कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

अक्षय कुमार ने इस अंदाज में दी बधाई

अक्षय कुमार ने अपने चार साल पुराने ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- अब उठने का वक्त आ गया है। हमारे सभी साइंटिस्ट्स को ढेर सारी शुभकामनाएं। चंद्रयान 3 के लिए कई बिलियन दिल आपके लिए प्रेयर कर रहे हैं। अनुपम खेर ने भी चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- भारत चंद्रमा पर अपने तीसरे मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार है। चंद्रयान 3 के लिए मैं इसरो के साइंटिस्ट्स को बधाई देता हूं। झंडा ऊंचा रहे हमारा। जय हिंद। सुनील शेट्टी के ट्विट कर लिखा- एक्साइटमेंट लेवल चंद्रमा तक पहुंच गया है। मैं चंद्रयान 3 को उनके मिशन के लिए वर्जुअल बधाई भेज रहा हूं। भारत की टेक्नोलॉजी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देखने के लिए अब मैं और इंतजार नहीं कर सकता। दुआ है कि ये सफर शानदार, स्मूथ हो और सफल हो। भारतीयों का गर्व।

Scroll to load tweet…

अजय देवगन ने भी Chandrayaan 3 के लिए बधाई

अजय देवगन ने भी Chandrayaan 3 के लिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्विट कर लिखा- आज हर किसी की नजरें टीवी और आसमान पर टिकी हुई हैं, क्योंकि हमारा देश एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। ISRO के महान वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं, हमारी प्रेयर्स हमेशा आपके साथ हैं। रितेश देशमुख भी बधाई देने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने लिखा- #Chandrayaan3 की लॉन्चिंग के लिए उत्साहित हूं - हमारे देश के गौरव @isro को शुभकामनाएं - इसकी सफलता के लिए प्रार्थना करता हूं। #जय हिन्द।

Scroll to load tweet…

Chandrayaan 3 के बारे में सब कुछ

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण है। यह देश का तीसरा चंद्र मिशन है और 2019 में चंद्रयान-2 के असफल लैंडिंग प्रयास के बाद पहला। चंद्रयान-3 की सफलता चंद्रमा पर सॉफ्ट-लैंडिंग करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करेगी और भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए गाइड करेगी। चंद्रयान-3 मिशन से भारत को अपनी स्पेस टेक्नोलॉजी डेवलप करने में मदद मिलेगी। लैंडर और रोवर के डेवलपमेंट के लिए विभिन्न प्रकार की एडवांस टेक्निक की जरूरत है।

ये भी पढ़ें...

सफेद बाल-बढ़ा वजन, इस हाल में दिखी सारा अली खान की मां अमृता सिंह, ये सेलेब्स भी आए नजर, PHOTOS

शाहरुख-सलमान-ऋतिक नहीं अब ये हसीना करेगी YRF स्पाई यूनिवर्स में धमाका

अक्षय कुमार की वो 7 फिल्में जिनसे खड़ा हुआ विवाद, अब पचड़े में OMG 2

Ramayan के राम के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी, रहते हैं आलीशान घर में