दिल्ली एयरपोर्ट पर फैन की इस हरकत से नराज हुईं प्रियंका चोपड़ा, देखें VIRAL वीडियो

दिल्ली एयरपोर्ट से प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शख्स की हरकत से गुस्सा हो जाती हैं।

/ Updated: May 13 2023, 01:39 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज (13 मई) सुबह अपनी बहन परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में शामिल होने के लिए लंदन से दिल्ली आई हैं। अब दिल्ली एयरपोर्ट से प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक फैन की हरकत से नाराज हो जाती हैं। दरअसल प्रियंका को देखकर कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए आ जाते हैं। बॉडीगार्ड्स को धक्का देकर जैसे ही एक शख्स अचानक से उनके पास फोटो क्लिक करवाने आता है, तो प्रियंका डर जाती हैं, लेकिन वो उसे सेल्फी लेने की इजाजत दे देती हैं। इतने में एक और शख्स बीच में आता है और सेल्फी लेने लगता है। फैंस की ऐसी हरकत से प्रियंका काफी अनकंफर्टेबल हो जाती हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि फैंस को सेलिब्रिटी की प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए और उनके साथ ऐसी हरतच नहीं करनी चाहिए।

Read more Articles on