Dharmendra Health Update: सांस लेने में तकलीफ के बाद अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह ICU में थे, जिससे फैंस परेशान हो गए हैं। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने अब बताया है कि वह ठीक हैं।

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के 'ही-मैन' यानी धर्मेंद्र पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और वो ICU में हैं। इस खबर से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हालांकि, अभी तक उनके डिस्चार्ज की खबर नहीं आई है। वहीं अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसी है धर्मेंद्र की तबीयत

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर जाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान वो अपनी कार से उतरती हैं और अंदर जाने से पहले पैपराजी से उनका हालचाल पूछती हैं। इसके बाद सभी लोग उनसे धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में पूछते हैं। इस पर हेमा मालिनी कहती हैं, 'ठीक हैं।' इसके बाद वो उन्होंने आभार व्यक्त करने के लिए हाथ जोड़े और फिर चली गईं। हेमा की इस बात को सुनकर फैंस खुश हो गए। जहां एक ने कहा, 'भगवान का शुक्र है कि अब वो ठीक हैं।' वहीं दूसरे ने कहा, ‘अब बस धर्मेंद्र की एक झलक दिख जाती तो सुकून मिलता।’

View post on Instagram

ये भी पढ़ें …

Naagin 7: कौन है प्रियंका चाहर चौधरी, जो बनी एकता कपूर के शो की नई नागिन?

Ravi Kishan Net Worth: दादा साहबे फाल्के अवार्ड विनर रवि किशन के पास कितनी दौलत

धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सनोन के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (2024) में नजर आए थे। अब वो श्रीराम राघवन निर्देशित 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी हैं। यह फिल्म 2025 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। वहीं धर्मेंद्र इस साल दिसंबर में 90 साल के हो जाएंगे।