- Home
- Entertainment
- Bollywood
- वो 5 हीरो, जिनके संग खूब जमी करिश्मा कपूर की जोड़ी, किसी के साथ 11 तो किसी के साथ की 10 फ़िल्में
वो 5 हीरो, जिनके संग खूब जमी करिश्मा कपूर की जोड़ी, किसी के साथ 11 तो किसी के साथ की 10 फ़िल्में
51 साल की हो चुकीं करिश्मा कपूर ने अपने अब तक के करियर में 60 से ज्यादा फ़िल्में की हैं। वे 1991 से लगातार काम कर रही हैं। पूरे करियर में करिश्मा कपूर ने सबसे ज्यादा फ़िल्में जिन 5 एक्टर्स के साथ की, डालिए उन पर एक नज़र...

1. अक्षय कुमार-करिश्मा कपूर की फ़िल्में
टोटल : 11
1992 में अक्षय और करिश्मा ने पहली बार फिल्म 'दीदार' में साथ काम किया था। उसके बाद दोनों को 'ये दिल्लगी', 'सुहाग', 'मैदान-ए-जंग', 'सपूत', 'लहू के दो रंग', 'दिल तो पागल है', 'जानवर', 'एक रिश्ता', 'हां मैंने भी प्यार किया' और 'मेरे जीवन साथी' में स्क्रीन शेयर की।
2.गोविंदा-करिश्मा कपूर की फ़िल्में
टोटल : 10
1993 में पहली बार गोविंदा और करिश्मा कपूर ने फिल्म 'मुकाबला' में स्क्रीन शेयर की थी। बाद में इस जोड़ी को 'प्रेम शक्ति', 'राजा बाबू', 'दुलारा', 'खुद्दार', 'कुली नं. 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नं. 1', 'हसीना मान जाएगी' और 'शिकारी' में स्क्रीन शेयर करते देखा गया।
3. सलमान खान-करिश्मा कपूर की फ़िल्में
टोटल : 7
सलमान खान और करिश्मा कपूर ने पहली बार फिल्म 'जागृति' में साथ काम किया था। उसके बाद दोनों 'निश्चय', 'अंदाज़ अपना अपना', 'जीत', 'जुड़वां', 'बीवी नंबर 1' और 'हम साथ साथ हैं' में स्क्रीन शेयर करते नज़र आए थे।
4.अजय देवगन-करिश्मा कपूर की फ़िल्में
टोटल : 5
1992 में आई 'जिगर' अजय देवगन और करिश्मा कपूर की साथ में पहली फिल्म थी। उसके बाद 'संग्राम', 'शक्तिमान', 'धनवान' और 'सुहाग' में दोनों साथ नज़र आए थे।
5. सुनील शेट्टी-करिश्मा कपूर की फ़िल्में
टोटल : 5
सुनील शेट्टी के साथ करिश्मा कपूर की पहली फिल्म 'गोपी किशन' 1994 में रिलीज हुई थी। दोनों को बाद में 'कृष्णा', 'सपूत', 'रक्षक' और 'बाज़' में साथ देखा गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

