- Home
- Entertainment
- Bollywood
- राजकुमार राव ही नहीं 3 स्टार्स के घर आएगा नन्हा मेहमान! 2025 में 3 के घर गूंजी किलकारी
राजकुमार राव ही नहीं 3 स्टार्स के घर आएगा नन्हा मेहमान! 2025 में 3 के घर गूंजी किलकारी
2025 में कई बॉलीवुड और टीवी सितारों के घर किलकारियां गूंजीं हैं। वहीं राजकुमार राव, पत्रलेखा, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सितारे अपने पहले बच्चे की उम्मीद जता रहे हैं । जानिए कौन किसके घर आया नन्हा मेहमान।

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने साल 2025 की शुरुआत में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके सुर्खियाँ बटोरीं थी, जिसमें लिखा था: "कुछ खास होने वाला है। इसके बाद से ये कयास लगाए जाने लगे थे, कि उनके घर नन्हें मेहमान के आने की पूरी तैयारी है।
वहीं राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक कॉमन पोस्ट शेयर की है। इसमें स्टार ने एक पालने की तस्वीर शेयर की है, जिसके ऊपर 'बेबी ऑन द वे' । इस पोस्ट के साथ, राजकुमार ने एक सिंपल औऱ क्यूट कैप्शन लिखा, जो उन उनकी फीलिंग्स को बखूबी बयां करता है, “खुश”।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा साल 2025 में बॉलीवुड की एक और स्टार जोड़ी पेरेंट्स बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये कपल है कियारा आडवाणी और सिद्दार्थ मल्होत्रा। ये जोड़ा भी प्रेगनेंसी का ऐलान कर चुका है।
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबा भी दूसरे बच्चे के खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर कर चुके हैं। इससे पहले वे साल 2023 में एक बेटे के पेरेंटस बन चुके हैं।
पंजाबी सिंगर मिलिंदगाबा और प्रिया बेनीवाल ने मई महीने गुड न्यूज दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विन्स के जन्म लेने खुशखबरी शेयर की थी।
एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने 19 जून 2025 को दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले वे साल 2023 में एक बेटे की मां बनी थीं।
कहानी फेम एक्टर परमब्रत चटर्जी और पिया ने 27 नवंबर 2023 को शादी की थी। ये कपल साल 2025 के जून महीने में बेटे के पेरंटस बने हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

