- Home
- Entertainment
- Bollywood
- रणवीर सिंह की इन 6 सबसे कमाऊ फिल्मों को 'धुरंधर' ने 10 दिन में पछाड़ा, देखें लिस्ट
रणवीर सिंह की इन 6 सबसे कमाऊ फिल्मों को 'धुरंधर' ने 10 दिन में पछाड़ा, देखें लिस्ट
Ranveer Singh All Time Blockbuster: फिल्म 'धुरंधर' ने रणवीर सिंह की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में अपनी पहले नंबर पर जगह बना ली है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में..

धुरंधर
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 10 दिनों में कुल 351 करोड़ रुपए की कमाई की है।
पद्मावत
इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'पद्मावत' का है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 302 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
सिम्बा
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ-साथ अजय देवगन भी हैं। इस फिल्म ने 240 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।
बाजीराव मस्तानी
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' ने 184 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। इसने 153 करोड़ रुपए कमाए थे।
गली बॉय
रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' ने बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपए कमाए थे।
रामलीला
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'रामलीला' ने 116 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

