शीजान खान ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर कर बताया कि 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' को 1 साल हो गए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्हें यह शो मिला था तो उनकी फैमिली काफी इमोशनल हो गई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी एक्टर शीजान खान इस समय केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस को वहां की झलक दिखाते रहते हैं। अब शीजान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के दिनों को याद किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि जब उन्होंने इस शो को साइन किया था तब उनके अकाउंट में सिर्फ 500 रुपए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' को हुए 1 साल

शीजान ने लिखा, ‘तो एक साल हो गया। मुझे आज भी वो दिन याद है, जब मैंने इस शो को साइन किया था। मेरे बैंक अकाउंट में केवल 500 रुपए बचे थे। मैं खाली हाथ घर नहीं जाना चाहता था। इसलिए मैंने घर वापस जाते समय कुछ मिठाई खरीदी। मैंने अम्मा से कहा कि मुझे शो मिल गया है।’

View post on Instagram

शो मिलने के बाद शीजान की फैमली हुई थी भावुक

शीजान ने आगे लिखा, 'फिर हम सब दिल खोलकर रोए। उसके बाद हमने यह सेल्फी ली और मैंने उनसे कहा कि हम इस पल को जीवन भर याद रखेंगे। मुझे नहीं पता था कि ये पूरा सफर यादगार बनने वाला है। आप सभी को थैंक यू। जेब खाली और आंखों में बड़े-बड़े सपने। यही था अली, यही था शीजान।'

तुनिषा सुसाइड केस में बुरा फंसे थे शीजान

शीजान के साथ इस शो में तुनिषा शर्मा भी थीं, जिन्होंने पिछले साल सुसाइड कर लिया था। तुनिषा और शीजान खान रिलेशनशिप में थे। तुनिषा की मौत के बाद उनकी मां वनीता शर्मा ने शीजान पर तुनिषा को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था और फिर पुलिस ने शीजान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद शीजान को 3 महीने तक जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी।